विप्र फाउंडेशन द्वारा आगामी 14 जून को सायं 5 बजे रंगबाड़ी रोड स्थित मंगलेश्वरी गार्डन में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की रूपरेखा तय करने हेतु फाउंडेशन की प्रदेश एवं कोटा शहर कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा (चच्चू भैया) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी, हरी सूदन शर्मा, श्रीमती शशि शर्मा, हरीश शर्मा, नवनीत गौतम विष्णु, डॉ. अमित व्यास, दीपक शर्मा एवं शिव शर्मा मंचासीन रहे।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने विप्र फाउंडेशन द्वारा ब्राह्मण समाज के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, रोजगार एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दी जा रही सुविधाओं के तहत मेधावी विद्यार्थियों को 2,00,000 रुपये तक का ब्याज रहित शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसके अतिरिक्त, दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों हेतु समाज द्वारा संचालित कन्या छात्रावास एवं अन्य आवासीय सुविधाओं की जानकारी भी साझा की गई। बैठक में फाउंडेशन को अधिक गतिशील एवं सुदृढ़ बनाने हेतु विस्तृत मंथन किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक हरी सूदन शर्मा ने बताया कि वर्ष 2026 में आयोजित सीबीएसई (CBSE) एवं राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विप्र छात्रों को फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही, नीट (NEET) एडवांस अथवा जेईई (JEE) 2026 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों तथा वर्ष 2025-26 में खेलकूद में राज्य एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभावान युवाओं का भी सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश प्रवक्ता रमेश चंद्र गौतम ने कहा कि इस आयोजन का प्राथमिक लक्ष्य उन मेधावी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाना है, जिन्होंने उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं खेल उपलब्धियों से समाज और जिले का मान बढ़ाया है। उन्हें भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों को छूने हेतु प्रेरित करना ही फाउंडेशन का ध्येय है।

बैठक में हरी सूदन शर्मा, श्रीमती शशि शर्मा, आलोक शर्मा, हरीश शर्मा, नवनीत गौतम विष्णु, डॉ. अमित व्यास, रमेश शर्मा, नरेन्द्र नंदवाना, नवीन शर्मा, के.सी. नंदवाना, योगेश मिश्रा, सुरेश शर्मा अटवाल नगर, रमेश चंद्र गौतम, चंद्र शेखर कटारा, नरेश शर्मा, मोहित सनाढ्य, सत्यप्रकाश भारद्वाज, ऋषभ दुबे, तृप्ति नाथ, अनीता शर्मा, रमा शर्मा, अर्चना दुबे, के.बी. गौतम, मुकेश जोशी, आशीष गौतम, मनीष शर्मा, बबलू मिश्रा, श्याम दीक्षित, पी.डी. गौतम, अर्चना शर्मा, पूनम मिश्रा, मोनिका व्यास, मंजू शर्मा, अभिषेक मिश्रा सहित अनेक विप्र बंधु उपस्थित रहे।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story