कोटा में विप्र फाउंडेशन के संगठनात्मक ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए शिव शर्मा को कोटा महानगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन 1-ई के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी द्वारा यह नियुक्ति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा 'चच्चू भैया' के विधिवत अनुमोदन के उपरांत वर्ष 2026-28 के कार्यकाल के लिए की गई है। इस नई जिम्मेदारी के साथ ही संगठन में नई उम्मीदों और सक्रियता का संचार हुआ है।

नियुक्ति के इस औपचारिक अवसर पर अतिथियों द्वारा शिव शर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। शीर्ष नेतृत्व ने अपनी अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि शिव शर्मा विप्र फाउंडेशन की स्थापित रीति-नीति, गौरवशाली परंपराओं और उच्च नेतृत्व द्वारा प्रदान किए गए दिशा-निर्देशों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ पालन करेंगे। उनसे यह भी उम्मीद की गई है कि वे अपने उत्कृष्ट नेतृत्व के माध्यम से संगठन के उद्देश्यों को पूर्ण करने के साथ-साथ जोनल एवं स्थानीय इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र ही अपना कार्यभार ग्रहण कर आगामी कार्यकारिणी का गठन करें।

अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए शिव शर्मा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का पूर्ण प्रयास करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित विप्र बंधुओं ने शिव शर्मा का फूल-मालाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम में हरी सूदन शर्मा, श्रीमती शशि शर्मा, आलोक शर्मा, हरीश शर्मा, नवनीत गौतम, डॉ. अमित व्यास, रमेश शर्मा, नरेन्द्र नंदवाना, नवीन शर्मा, के.सी. नंदवाना, योगेश मिश्रा, सुरेश शर्मा अटवाल नगर, चंद्र शेखर कटारा, नरेश शर्मा, मोहित सनाढ्य, सत्यप्रकाश भारद्वाज, ऋषभ दुबे, तृप्ति नाथ, अनीता शर्मा, रमा शर्मा, अर्चना दुबे, रमेश चंद्र गौतम, कब गौतम, मुकेश जोशी, आशीष गौतम, मनीष शर्मा, बबलू मिश्रा, श्याम दीक्षित, पी.डी. गौतम और अभिषेक मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यह नियुक्ति कोटा में विप्र फाउंडेशन की कार्यप्रणाली को नई दिशा देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story