विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन 1-ई में संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शिव शर्मा को कोटा महानगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह महत्वपूर्ण नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा "चच्चू भैया" के विधिवत अनुमोदन उपरांत की गई है। शिव शर्मा का यह कार्यकाल वर्ष 2026-28 के लिए प्रभावी रहेगा।

नियुक्ति के पश्चात आयोजित एक साधारण समारोह में अतिथियों ने शिव शर्मा को विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व ने आशा व्यक्त की कि शर्मा विप्र फाउंडेशन की रीति-नीति, परंपराओं और शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशों पर पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे फाउंडेशन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करते हुए जोनल एवं स्थानीय इकाइयों के साथ पूर्ण समन्वय और सहयोग के माध्यम से संगठन को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। साथ ही, उन्हें शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर अपनी कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं।

पदभार संभालने के बाद शिव शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। इस नियुक्ति के उपरांत उपस्थित विप्र बंधुओं ने शर्मा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर हरी सूदन शर्मा, श्रीमती शशि शर्मा, आलोक शर्मा, हरीश शर्मा, नवनीत गौतम विष्णु, डॉ. अमित व्यास, रमेश शर्मा, नरेन्द्र नंदवाना, नवीन शर्मा, के.सी. नंदवाना, योगेश मिश्रा, सुरेश शर्मा (अटवाल नगर), चंद्र शेखर कटारा, नरेश शर्मा, मोहित सनाढ्य, सत्यप्रकाश भारद्वाज, ऋषभ दुबे, तृप्ति नाथ, अनीता शर्मा, रमा शर्मा, अर्चना दुबे, रमेश चंद्र गौतम, कब गौतम, मुकेश जोशी, आशीष गौतम, मनीष शर्मा, बबलू मिश्रा, श्याम दीक्षित, पी.डी. गौतम और अभिषेक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शिव शर्मा की यह नियुक्ति कोटा में विप्र फाउंडेशन की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story