कोटा, 4 अक्टूबर। विप्र फाउंडेशन कोटा महानगर की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। कोटा शहर अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा चच्चू भैया की सहमति से नई कार्यकारिणी घोषित की। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कार्यकारिणी में चन्द्रप्रकाश गौतम, उमेश शर्मा, डॉ. अशोक, जितेन्द्र श्रृंगी और प्रकाश राजोरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। पिन्टू गौतम को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। महावीर दाधिच, खेमराज, ब्रह्मदत्त, प्रेम गौतम, आर.टी.ओ. राजू, बन्टी, कौशल किशोर, बाल किशन शर्मा, रविन्द्र गौतम, अभिषेक शर्मा, शम्भु गौतम, अनिल गौतम, हरिमोहन, योगेन्द्र शर्मा, रामबाबू, सतीश भारद्वाज, प्रधुम्न गौतम और सुधाशु उपाध्याय को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नन्द जी को कार्यालय मंत्री बनाया गया है। अजय भारद्वाज गगंलू, वीरेन्द्र शर्मा, शिवशंकर गौतम, लोकेश गौतम, हरि ओम शर्मा, तृप्तीनाथ, मुकेश शर्मा (अनुष्का), आकाश शर्मा, प्रमोद शर्मा, मांगीलाल शर्मा, विपिन त्यागी, कैलाश शर्मा पटवारी, अभिषेक मिश्रा, जगदीश शर्मा, मधु जी, रामवतार शर्मा, अनिल शर्मा, नीरज मिश्रा और आशीष मिश्रा को मंत्री बनाया गया है।

केदार शर्मा और गौरव श्रृंगी (Allen) को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। शिवराज शर्मा, रमेश गौतम, राजेन्द्र शर्मा, संतोष गौतम, सचिदान्नद और पियुष शर्मा को सदस्य बनाया गया है। वहीं विमल गौतम को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को लेकर विप्र बंधुओं ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही आशा व्यक्त की है कि नई कार्यकारिणी के गठन और पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन को गति मिलेगी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story