कोटा, 27 नवम्बर। विप्र फाउंडेशन ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ तत्काल निलंबन की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश सरकार और राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा कि आईएएस वर्मा की टिप्पणियों ने सम्पूर्ण राजस्थान के ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

भुवनेश्वर शर्मा ने पत्र में उल्लेख किया कि आईएएस वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणियाँ समाज के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली हैं और मानसिक दृष्टि से असंवेदनशील कृत्य का परिचायक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई आवश्यक है और उन्हें निलंबित करने के साथ ही संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

इस विरोध प्रदर्शन के तहत विप्र फाउंडेशन के विभिन्न जिलों जैसे झालावाड़, बारां, बूँदी, रावतभाटा, भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, करोली और लालसोट में जिला अध्यक्षों ने जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल मध्यप्रदेश के नाम से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

भुवनेश्वर शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर उचित कार्यवाही नहीं की गई तो विप्र समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों की सिविल सेवा समाप्त की जानी चाहिए और उन्हें कानूनी कार्रवाई के तहत जेल भेजा जाना चाहिए।

राजस्थान के ब्राह्मण समाज की प्रतिक्रिया और विप्र फाउंडेशन की इस मांग ने इस मामले को संवेदनशील और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बना दिया है। इस विवाद ने राज्य प्रशासन और केंद्रीय नेतृत्व के लिए तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता को भी रेखांकित किया है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story