सुशील ओझा का जन्मदिन विप्र गौरव दिवस के रूप में मनाया, कोटा में गौसेवा से महाआरती तक हुए आयोजन
कोटा में विप्र फाउंडेशन ने संस्थापक सुशील ओझा का जन्मदिन विप्र गौरव दिवस के रूप में मनाया। गौसेवा, पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और महाआरती सहित कई आयोजन हुए।

तस्वीर में विप्र फाउंडेशन के सदस्य 'अपना घर' वृद्धाश्रम के बाहर सामूहिक रूप से खड़े नजर आ रहे हैं।
विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा का जन्मदिन देशभर में विप्र गौरव दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में विप्र फाउंडेशन जोन 1ई ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा (चच्चू भैया) के निर्देशन एवं शहर जिला अध्यक्ष शिव शर्मा के नेतृत्व में 5 जुलाई, रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर धार्मिक, सामाजिक और सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए।
कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 10:15 बजे एसी वाले गणेश जी एवं धोकड़े वाले हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मंदिर के समीप स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया गया तथा मंदिर के बाहर फल वितरण किया गया।
इसके पश्चात सुबह 11:30 बजे एरोड्रम सर्किल के सामने पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराया गया। इस आयोजन के माध्यम से वृद्धजनों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।
सायं 5 बजे स्वामी विवेकानंद नगर पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद शाम 7:30 बजे सिद्ध मंगलेश्वरी मठ कालीमाता मंदिर, रंगबाड़ी रोड पर जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र वितरित किए गए। भव्य आतिशबाजी के बाद काली मैया की पूजा-अर्चना एवं महाआरती की गई तथा सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ संस्थापक सुशील ओझा के दीर्घायु होने की कामना की गई।
इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर भी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम, पौधारोपण और गौसेवा के कार्य आयोजित किए गए। श्री शिव मंदिर के पास रेलवे कॉलोनी में विप्र फाउंडेशन के योगेश मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री तृप्तिनाथ झा तथा जिला उपाध्यक्ष ने गौ माता को चारा खिलाया।
विप्र फाउंडेशन के प्रदेश प्रवक्ता रमेश चंद्र गौतम ने बताया कि कार्यक्रमों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा के साथ श्रीमती शशि शर्मा, हरी सूदन शर्मा, शहर जिला अध्यक्ष शिव शर्मा, देहात अध्यक्ष विकास तिवारी, रमेश शर्मा, नरेन्द्र नंदवाना, के.सी. नंदवाना, डॉ. नित्यानंद शर्मा, नरेश शर्मा, देवराज पारीक, अरुण शर्मा, डॉ. रेवती रमन पारीक, सुरेन्द्र कुमार नंदवाना, अनंत नारायण पंचोली, रमेश कुमार शर्मा, दुष्यंत शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश नंदवाना, योगेश मिश्रा, सुरेश शर्मा अटवाल नगर, रमेश चंद्र गौतम, चंद्र शेखर कटारा, नरेश शर्मा, मोहित सनाढ्य, श्रुति मालवीय, वैभव दाधीच, सत्यप्रकाश भारद्वाज, ऋषभ दुबे, तृप्ति नाथ, अनीता शर्मा, रमा शर्मा, अर्चना दुबे, मुकेश जोशी, आशीष गौतम, मनीष शर्मा, बबलू मिश्रा, श्याम दीक्षित, पी.डी. गौतम, अर्चना शर्मा, पूनम मिश्रा, मोनिका व्यास, मंजू शर्मा, अभिषेक मिश्रा सहित कई विप्र बंधु उपस्थित रहे।
देशभर में विप्र गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से धार्मिक आस्था, सामाजिक सेवा, गौसेवा, पौधारोपण और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न आयोजन संपन्न हुए, जिनमें बड़ी संख्या में विप्र समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
