कोटा में अन्नकूट महोत्सव और युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियां शुरू, गणेशजी को दिया निमंत्रण
कोटा में 20 दिसम्बर को होने वाले विप्र फाउंडेशन के अन्नकूट महोत्सव एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पदाधिकारियों ने गणेशजी सहित विभिन्न देवस्थानों पर निमंत्रण अर्पित किए और पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू की।

विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी कोटा के मंदिर में धार्मिक आयोजन के लिए निमंत्रण पत्र अर्पित करते दिख रहे हैं।
कोटा में विप्र फाउंडेशन की ओर से 20 दिसम्बर को आयोजित होने वाले विशाल अन्नकूट महोत्सव एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन को निर्विघ्न संपन्न कराने की कामना के साथ विप्र समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच भगवान श्री गणेश सहित विभिन्न देवस्थानों पर पहुंचकर निमंत्रण पत्र अर्पित किए।
विप्र फाउंडेशन कोटा के तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम 20 दिसम्बर को रंगबाड़ी रोड स्थित मंगलेश्वरी गार्डन में होगा। इसका आयोजन विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा (चच्चू भैया) के निर्देशन में किया जा रहा है।
आयोजन की धार्मिक शुरुआत के तहत विप्र बंधु विद्वान पंडितों की उपस्थिति में खड़े गणेशजी मंदिर पहुंचे। यहां मंत्रोच्चारण के साथ प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेशजी महाराज के श्रीचरणों में निमंत्रण पत्र अर्पित किया गया। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ कर रंगबाड़ी बालाजी को निमंत्रण दिया गया। संध्याकाल में मां भगवती काली मैया मंगलेश्वरी मठ, बाड़ी वाले बाबा और भगवान परशुरामजी के दरबार में भी जयकारों के साथ निमंत्रण पत्र अर्पित किए गए। इस दौरान सभी ने अन्नकूट महोत्सव एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की।
विप्र फाउंडेशन के प्रदेश प्रवक्ता रमेश चंद गौतम ने बताया कि इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जोन 1E के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी, हरि सुदन शर्मा, शिव शर्मा, श्रीमती शशि शर्मा, रमा शर्मा, अर्चना दुबे, विजयलक्ष्मी गौतम, शिवानी शर्मा, संगीता तिवारी, राजेंद्र कुमार शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, अजय भारद्वाज, मुनेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, नरेश शर्मा, सुनील शर्मा, शिव शंकर शर्मा, हरिमोहन शर्मा, कीर्ति स्वरुप शर्मा, चंद्र प्रकाश गौतम, मृत्युंजय तिवारी, गणेश गौतम, इंदरगढ़ पंडित कैलाश गौतम, पंडित कृष्ण मुरारी राधे राधे, पंडित दीपक शर्मा, मनीष शर्मा, आलोक शर्मा और अभिषेक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गौतम ने बताया कि पूजा-अर्चना के साथ ही अन्नकूट महोत्सव एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सम्मेलन में शामिल होने वाले युवक-युवतियों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। 20 दिसम्बर को होने वाले इस आयोजन के लिए धार्मिक निमंत्रण के साथ पंजीकरण और आयोजन संबंधी तैयारियां भी आगे बढ़ाई जा रही हैं।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
