भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से स्व. विमला कपूर ग्रीन फाउंडेशन संस्था की ओर से मंगलवार को परिंडा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत संस्था पदाधिकारियों ने गलियों में घूम-घूमकर लोगों को परिंडे वितरित किए और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का संदेश दिया।

संस्था अध्यक्ष रघुवीर कपूर शम्मी ने बताया कि तलवंडी के वार्ड 55 के सेक्टर-ए स्थित शिव मंदिर के आसपास क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से घरों, छतों और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील की गई, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों के भीतर प्रकृति संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का भाव जागृत करना है, जिससे हर व्यक्ति प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभा सके। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति मानवीय सरोकार का संदेश भी दिया गया।

इस दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने इसे पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताते हुए लोगों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद योगेश आहलूवालिया राणा, सुवि राणा, मनोज गुप्ता, रामगोपाल नामा, श्रीमती दीपा कपूर, लीलाधर शर्मा, अजय गौड़, शारीरिक शिक्षक शिवप्रकाश शर्मा, भूपेंद्र कुमार, मनोज गुप्ता, जितेंद्र मेडतवाल, मंगल कुमार, तन्मय यादव, श्रीराम एवं श्याम मुरारी सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम ने भीषण गर्मी के दौर में पक्षियों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के संदेश को मजबूती से आमजन तक पहुंचाया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story