विकसित युवा संसद–2026: कोटा में आपातकाल के 50 वर्ष विषय पर जिला स्तरीय आयोजन
ओम कोठारी संस्थान में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित पांच श्रेष्ठ प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा संसद में कोटा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कोटा। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम "विकसित युवा संसद–2026" का आयोजन 28 फरवरी (शनिवार) को प्रातः 9 बजे ओम कोठारी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, अनंतपुरा, कोटा में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ‘माय भारत’ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक
संस्थान निदेशक डॉ. अमित सिंह राठौड़ ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “आपातकाल के 50 वर्ष—भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” निर्धारित की गई है। चयनित प्रतिभागी छात्र-छात्राएं निर्धारित विषय पर 3 मिनट की समयावधि में निर्णायक मंडल के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। प्रस्तुति के आधार पर श्रेष्ठ पांच प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य जन
कार्यक्रम में कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा, रेड क्रॉस सोसायटी के स्टेट चैयरमेन राजेश कृष्ण बिरला तथा राज्य संपर्क अधिकारी, शासन सचिवालय, जयपुर, राजस्थान सरकार से डॉ. नरेंद्र गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जिला स्तरीय आयोजन की सफलता हेतु संस्थान निदेशक डॉ. अमित सिंह राठौड़, मेरा भारत युवा केंद्र कोटा के उपनिदेशक सचिन पाटोदिया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक रीना मीणा की अध्यक्षता में बैठक भी आयोजित की गई।
लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का मंच
संस्थान निदेशक डॉ. अमित सिंह राठौड़ ने कहा कि "यह कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक जागरूकता एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति जागरूक करने का सशक्त मंच सिद्ध होगा।"

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
