कोटा, 16 दिसम्बर। सांगोद विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को चल रही राज्य सरकार की विकास रथ यात्रा ने देवली, कंदाफल और आसपास के गांवों में जनसमूह का ध्यान खींचा। यात्रा थूमड़ा, बृजनगर, कुराड, बृजलिया, कुशालीपुरा, ढोटी, हरिपुरा मांझी, काठोन, कंदाफल, खेड़ली और देवली होते हुए ढीकोली तक पहुंची। इस दौरान दो वर्षों के विकास कार्यों और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।

समारोह में प्रधान जयवीर सिंह अमृतकुआं ने राज्य सरकार के दो साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इस अवधि में सरकार ने जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू की हैं, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। वहीं, ओम नागर अडूसा ने रथ यात्रा को जनभागीदारी और योजनाओं के प्रचार का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

इस अवसर पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। थूमड़ा से बमूली तक 98 लाख रुपए की मिट्टी-ग्रेवल सड़क तथा गलाना से थूमड़ा तक 95 लाख रुपए की संपर्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। कुराड चौराहा से कुराड गांव तक 50 लाख रुपए की संपर्क सड़क, कुराड से ग्राम बमूली तक 1.14 करोड़ रुपए की मिसिंग लिंक सड़क निर्माण, ढोटी में 55 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास हुआ। साथ ही, ग्राम सेवा सहकारी ढोटी और देवली में भंडारण गोदाम का लोकार्पण भी किया गया।

इसके अतिरिक्त, 1.66 करोड़ रुपए की लागत से हरिपुरा मांझी से हनुमान मंदिर तक संपर्क सड़क, 4.50 करोड़ रुपए की लागत से काठोन में अरु नदी पर पुलिया निर्माण, और 5.10 करोड़ रुपए की लागत से खेड़ली-गरडाना-कचोलिया-खेड़ली-काकुनिया मिसिंग लिंक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

मंडल अध्यक्ष विजयशंकर सैनी ने बताया कि विकास रथ यात्रा बुधवार को खजूरी, आमलीझाड़, खजूरना, जांगलियाहेड़ी, आवाँ, गुजरियाहेडी, सावनभादौ, गोपालपुरा, झालरा, झालरी, बालूहेड़ा और रूपाहेड़ा तक जाएगी।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी जैसे नरेंद्र मोहन गौतम, धनराज मीणा, नंदकिशोर मालव, शिवराज नागर, मंडल अध्यक्ष विजय शंकर सैनी, मंडल प्रतिनिधि धनराज नागर, जितेंद्र गुर्जर, विष्णु मालव सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस यात्रा ने क्षेत्रवासियों को सीधे लाभान्वित करने वाले विकास कार्यों और योजनाओं की व्यापक जानकारी प्रदान कर जनता में उत्साह और विश्वास का संचार किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story