अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा की चौथी केंद्रीय बैठक कोलकाता में संपन्न
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश विजय की अध्यक्षता में युवाओं के विकास, रोजगार और हरिद्वार में होने वाले आगामी महाधिवेशन की रूपरेखा पर गहन चिंतन किया गया।

अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा की चतुर्थ केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक कोलकाता के आचार्य महाप्रज्ञा महाश्रमण आश्रम के सभागार में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश विजय (कोटा) की अध्यक्षता में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सामाजिक उत्थान और नवाचारों की रणनीति पर केंद्रित इस दो दिवसीय बैठक में 'युवा, शिक्षा और रोजगार' को प्राथमिकता देते हुए समाज के भविष्य का खाका तैयार किया गया। महासभा की मीडिया समिति के राष्ट्रीय संयोजक राजेंद्र गांधी ने जानकारी दी कि इस बैठक में देश भर के विभिन्न दूर-दराज के क्षेत्रों से आए लगभग 250 प्रतिनिधियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की।
बैठक का शुभारंभ प्रधानमंत्री राजीव विजय के कुशल मंच संचालन में हुआ, जहां पहले दिन उद्घाटन सत्र और प्रथम सत्र का आयोजन किया गया। प्रथम दिन की संध्या को रंगारंग म्यूजिकल सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। दूसरे दिन प्रातः द्वितीय सत्र और अपराह्न में अंतिम सत्र के साथ चिंतन की इस प्रक्रिया का समापन हुआ। महामंत्री रघुनंदन विजय (कोटा) ने सदन के समक्ष बीकानेर बैठक की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि पूर्व महासभाध्यक्ष सी.पी. विजयवर्गीय (कोटा) ने अपने अनुभव और विचार साझा किए। कार्यालय मंत्री बृजेश विजय ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। बैठक के सफल आयोजन में डार कैपिटल के रमेश विजय एवं रक्षिता विजयवर्गीय ने अभूतपूर्व व्यवस्थाओं के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
संगठनात्मक विस्तार और भावी योजनाओं पर चर्चा करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महाधिवेशन संयोजक दिनेश विजय (दिल्ली) ने सूचित किया कि आगामी महाधिवेशन सितंबर या दिसंबर माह में हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा। महासभा के उपाध्यक्ष अनिल गांधी (अजमेर) ने विजयवर्गीय भवन तथा अतुल पोलीवाल ने श्री गिरधर गोपाल मीराबाई मंदिर के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान स्थिति का विवरण प्रस्तुत किया। संवैधानिक पहलुओं पर संविधान समिति के संयोजक शिशिर विजय ने संशोधन के प्रस्ताव रखे, वहीं केंद्रीय चुनाव अधिकारी रामस्वरूप ने देश भर की सभाओं में संविधान सम्मत चुनाव कराने में सहयोग की अपेक्षा की। पूर्व केंद्रीय चुनाव अधिकारी बसंत विजयवर्गीय ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर प्रकाश डाला।
सामाजिक सशक्तिकरण के सत्र में अध्यक्ष महेश विजय ने 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ', महिला सशक्तिकरण और कन्या योजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। डॉ. विकास विजय ने रोजगार के अवसरों और कमलेश विजय ने युवाओं की महती भूमिका पर अपने विचार रखे। बैठक के दौरान इंदौर से हरीश राखी विजय, सीए सुरेंद्र विजय (कोटा), महिला संगठन अध्यक्ष ममता विजय, संजीव (रांची) और मोतीलाल विजय सहित अनेक पदाधिकारी मंचासीन रहे। चर्चा में प्रभा, संगीता विजय, डॉ. दीपिका विजय, प्रतिष्ठा विजय, आभा गांधी, बलदेव विजय, सतीश (हैदराबाद), बिपिन विजय (बैंगलोर), महावीर (कोटा) और रामप्रसाद (बिजौलियां) सहित समाज के प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया। अंत में पूर्व महासभाध्यक्ष कन्हैयालाल विजय (सूरत) ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह बैठक समाज में एकजुटता, शिक्षा के प्रसार और युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम सिद्ध हुई।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
