मोक्ष मार्ग और धर्म आराधना

मंदिर समिति के अध्यक्ष राजमल पाटौदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि— "देव, शास्त्र और गुरु के चरणों में ही रत्नत्रय धर्म का सच्चा मार्ग प्राप्त होता है। मोक्ष मार्ग ही अविनाशी फल प्रदान करने वाला है, जबकि लौकिक फल नश्वर होता है।"

प्रत्येक श्रद्धालु को पुण्य के बंध का संकल्प लेकर आत्मकल्याण की दिशा में अग्रसर होना चाहिए।


विशेष मोदक अर्पण एवं सौभाग्यशाली परिवार

मंदिर समिति के महामंत्री अनिल ठौरा ने बताया कि निर्माण महोत्सव के अंतर्गत भगवान को विशेष भेंट दी गई:

  • 11 किलोग्राम का विशेष मोदक भगवान को अर्पित किया गया।
  • निर्वाण मोदक चढ़ाने का सौभाग्य महावीर प्रसाद, राजकुमारी अजमेरा परिवार को प्राप्त हुआ।
  • प्रथम अभिषेक का सौभाग्य राजेंद्र पाटनी परिवार को मिला।
  • शांति धारा अरविंद एवं विकास ठौरा द्वारा सम्पन्न की गई।

पूजन विधि एवं सहयोगी सदस्य

भगवान की पूजन विधि सीताराम अग्रवाल एवं मनोरमा बावरिया ने भक्ति भाव से संपन्न करवाई। कार्यक्रम में पी.के. हरसोरा, चैतन्य प्रकाश बंसल, पारस धनोपिया, कैलाश सिसवाल, बाबूलाल जैन (रेबारपुरा), पदम पटवारी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।


Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story