कोटा, 8 नवम्बर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान कोटा के पदाधिकारियों ने शनिवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने मंत्री को विद्या भारती द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय कॉफी टेबल बुक भेंट की, जिसमें संस्था की शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में दीर्घकालिक यात्रा और उपलब्धियों का विस्तृत चित्रण किया गया है।

भेंट के दौरान विद्या भारती के प्रांत सह मंत्री विमल जैन और जिला सचिव सतीश कुमार गौतम ने शिक्षा मंत्री को संगठन के राष्ट्रीय स्वरूप, शैक्षिक गतिविधियों, सांस्कृतिक पहलों और सामाजिक योगदान के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह कॉफी टेबल बुक विद्या भारती के कार्यों की वैश्विक पहुंच और भारतीय मूल्य आधारित शिक्षा प्रणाली के प्रसार को दर्शाती है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विद्या भारती के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था देश के शिक्षा क्षेत्र में भारतीय संस्कारों और संस्कृति के संवाहक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने विद्या भारती के सभी पदाधिकारियों को इस पहल के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सतत प्रयासों की सराहना की।

यह भेंट केवल औपचारिकता नहीं थी, बल्कि भारतीय शिक्षा के स्वदेशी स्वरूप को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने की दिशा में एक सार्थक संदेश के रूप में देखी जा रही है। विद्या भारती की यह पहल शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में देश की पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story