कोटा। दीपों के उजाले और उत्सव की चमक के बीच दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप “वर्धमान”, कोटा ने दीपावली के पावन अवसर पर भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन श्रीराम दिव्य वाटिका में हर्षोल्लास के साथ किया। इस अवसर पर दंपत्ति सदस्य, बच्चे एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए, जिन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्यों और खेल प्रतियोगिताओं का आनंद लिया।

समारोह का विधिवत शुभारंभ दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रभारी जे.के. जैन, कोटा रीजन अध्यक्ष अनिल ठोरा, सचिव पीयूष जैन, संस्थापक अध्यक्ष सुरेश हरसौरा, अध्यक्ष महावीर बरमुंडा, सचिव लोकेश दुगेरिया, कोषाध्यक्ष संजय सेठिया एवं पूर्व अध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया, जिसने समारोह की गरिमा और आध्यात्मिक वातावरण को और प्रगाढ़ किया।

अध्यक्ष महावीर बरमुंडा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बच्चों और वयस्कों द्वारा प्रस्तुत नृत्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर संध्या, अनामिका, आयुषी, उर्वर्षी, प्रीति, सुरेखा और नीरज ने नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को जीवंत बनाया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में एंट्री गेम, कैंडल ब्लो, कैंडल रेस और बनाना गेम में विजेताओं को सम्मानित किया गया। बच्चों की खेल प्रतियोगिताओं में गर्वित, रजस और सक्षम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष महावीर बरमुंडा ने दीपावली के संदेश में समाज में सौहार्द, भाईचारा और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही, वर्ष 2026 के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई, जिसमें सीमा अरविन्द बागड़िया को अध्यक्ष, श्वेता नवीन सेठिया को सचिव और प्रियंका महावीर धनोप्या को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।

समारोह का सफल संचालन अरविन्द-सीमा बागड़िया, नवीन-श्वेता सेठिया, हिमांशु-उर्वर्षी दुगेरिया एवं अर्चना डूंगरवाल ने किया। समारोह में राजेन्द्र ताथेड़िया, राजेन्द्र बागड़िया, निर्मल दुगेरिया, पारस हरसौरा, पवन सुरलाया, महेश बरमुंडा, आर.के. जैन, ज्ञानेन्द्र दुगेरिया, शैलेष हरसौरा, दिनेश बोरखंडिया सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सचिव लोकेश दुगेरिया ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त कर समारोह को समापन किया।

इस दीपावली मिलन समारोह ने न केवल समुदाय में सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया, बल्कि समाज में बच्चों और युवा वर्ग को संस्कृति एवं खेलों के माध्यम से जोड़ने का अनूठा मंच भी प्रस्तुत किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story