कोटा, 10 मार्च 2026: अखिल भारतीय अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 14 व 15 मार्च को जयपुर में आयोजित होगी। कोटा संभाग के सभी पदाधिकारी इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे, यह जानकारी जिला अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी द्वारा दी गई। मंगलवार को अखिल भारतीय अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कोटा संभाग के एक बैठक छावनी स्थित जलसा होटल पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष गोवर्धन खंडेलवाल ने की।

सामाजिक गतिविधियों में तीव्रता और सदस्यता अभियान

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने कहा कि "अखिल भारतीय अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा सामाजिक गतिविधियों में तीव्रता लाने के लिए निरंतर कार्य किये जा रहे हैं।" उन्होंने घोषणा की कि हाडोती संभाग से 10 हजार से अधिक वैश्य मित्र सदस्य बनाए जाएंगे जिससे वैश्य समाज के 22 घटकों में से सदस्य बनाए जाएंगे। माहेश्वरी ने यह भी स्पष्ट किया कि शीघ्र ही कोटा जिले की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा जिसमें सभी घटकों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

संभागीय दौरा और भविष्य की योजनाएं

संभागीय अध्यक्ष गोवर्धन खंडेलवाल एवं संभागीय महिला विंग अध्यक्ष कुंती मूंदड़ा ने संयुक्त रूप से कहा कि "हाड़ोती संभाग के कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ का दौरा कर जिलेवार बैठकों का आयोजन किया जाएगा जिसमें संगठन की गतिविधियों को तीव्र गति प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे।" उन्होंने जानकारी दी कि 14 एवं 15 मार्च को जयपुर में आयोजित हो रही अखिल भारतीय अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हाडोती संभाग के भी पदाधिकारी भाग लेंगे। साथ ही, आने वाले समय में प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक कोटा में भी आयोजित किए जाने के प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में उपस्थित गणमान्य पदाधिकारी

इस बैठक में बद्री विशाल माहेश्वरी, श्याम लाल गुप्ता, राम बाबू विजय, कुंती मूंदड़ा, दिनेश खुवाल, गिरधर बडेर, अजय गुप्ता, डॉ. तजेश गोयल, आशीष जैन, स्मिता जैन, ममता गुप्ता, सुनीता जैन, मनोज जैन टोंगिया, राजेंद्र कुमार जैन, देवेंद्र कुमार जैन और नेमीचंद विजयवर्गीय सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story