वैश्य अन्नकूट-2025 : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया पोस्टर का विमोचन, समाज में जागी एकता और भक्ति की भावना
कोटा जिला वैश्य महासम्मेलन द्वारा 16 नवंबर को आयोजित होने वाले वैश्य अन्नकूट महोत्सव-2025 के पोस्टर का लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया विमोचन। आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में, राजस्थानभर के वैश्य पदाधिकारियों को आमंत्रण। बिरला बोले—“ऐसे आयोजन समाज की एकजुटता के प्रतीक हैं।”

कोटा। आगामी 16 नवम्बर को आयोजित होने वाले वैश्य अन्नकूट महोत्सव व वैश्य महासंगम की तैयारियाँ पूरे उत्साह और भव्यता के साथ चल रही हैं। कोटा जिला वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित इस धार्मिक-सामाजिक पर्व को लेकर समाज के हर वर्ग में उत्साह का माहौल है। आयोजन को यादगार और सन्देशपरक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न समितियाँ नवाचारों के साथ कार्यरत हैं।
शुक्रवार को समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष दिनेश विजय के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और उन्हें महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर बिरला ने वैश्य अन्नकूट-2025 के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया और समाज की ओर से किए जा रहे इस आयोजन की सराहना की।
जिला समन्वयक मुकेश विजय ने बताया कि अन्नकूट आयोजन को लेकर समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह है। वहीं जिला महामंत्री भुवनेश गुप्ता और जगदीश अग्रवाल ‘चुने वाले’ ने बताया कि आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और विभिन्न समितियाँ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं।
कोटा संभाग प्रभारी डॉ. आर.के. राजवंशी ने जानकारी दी कि इस महोत्सव के लिए राजस्थान के सभी जिलों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही बूंदी, झालावाड़ और बारां जिलों में तैयारियों को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस अवसर पर वैश्य समाज को अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक-सामाजिक आयोजन समाज की एकजुटता, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता के बड़े माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज एक ध्येय के साथ एकत्र होता है, तब सकारात्मक परिवर्तन की दिशा स्वयं निर्मित होती है।
इस मौके पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए.के. गुप्ता, महिला अध्यक्ष रजनी गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार गुप्ता, रामविलास जैन, युवा अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, युवती अध्यक्ष महिमा बंसल, अग्रवाल समाज से डॉ. राजकुमार महाजन, उपाध्यक्ष सीताराम गुप्ता, युवा उपाध्यक्ष संजय विजय और मनीष विजय सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वैश्य अन्नकूट महोत्सव-2025 न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक बनकर उभर रहा है, बल्कि समाज की एकता, सहयोग और सेवा भावना का सशक्त संदेश भी दे रहा है।
- वैश्य अन्नकूट 2025वैश्य महासंगम कोटाओम बिरलालोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाकोटा वैश्य महासम्मेलनवैश्य समाज आयोजनकोटा समाचारकोटा धार्मिक आयोजनअन्नकूट महोत्सव पोस्टर विमोचनवैश्य समाज राजस्थानडॉ आरके राजवंशीदिनेश विजयभुवनेश गुप्तावैश्य महासम्मेलन 2025Kota Vaishya SammelanVaishya Annakoot 2025Om Birla poster launchVaishya Mahasangam KotaRajasthan Vaishya Samajreligious event KotaVaishya community unity

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
