देश में सुख, समृद्धि, शांति, जनकल्याण और अच्छी वर्षा की कामना को लेकर वैष्णव अग्रवाल महिला मंडल की महिलाओं ने कंचन धाम में श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन कर राष्ट्र की उन्नति, नागरिकों के सुख-समृद्ध जीवन तथा प्रदेश में अच्छी वर्षा की प्रार्थना की।

महिला मंडल की अध्यक्ष शिखा मित्तल एवं सचिव सुनीता गोयल ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य देश में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना करना था। महिलाओं ने सामूहिक रूप से भगवान की आराधना करते हुए राष्ट्र की प्रगति और सभी नागरिकों के सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

संरक्षिका सावित्री गुप्ता ने कहा कि समय पर अच्छी वर्षा होने से किसानों के खेत लहलहाएंगे, अन्न उत्पादन में वृद्धि होगी और देश आर्थिक रूप से अधिक समृद्ध बनेगा। उन्होंने प्रकृति के संतुलन, पर्यावरण संरक्षण तथा समस्त मानव समाज के कल्याण की भी प्रार्थना की।

पूरे धार्मिक आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने देश की एकता, अखंडता, सुख-शांति और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया तथा समाज में सेवा, संस्कार और धार्मिक चेतना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मधु मित्तल, आशा मित्तल, सुनीता गर्ग, कुसुम गुप्ता, कविता गर्ग, रचना गुप्ता, प्रीति अग्रवाल, सरस्वती गुप्ता, सुशीला गर्ग, रेखा गोयल, रुचि गुप्ता, मीना मित्तल, प्रमिला गर्ग, रानी गर्ग, सुनीता गोयल कोयले वाले, मीना मित्तल मठवाले सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story