कोटा, 7 अप्रैल। अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग के तत्वावधान में आईएएस बचनेश कुमार अग्रवाल को कोटा विकास प्राधिकरण आयुक्त के पद पर नियुक्त होने पर अग्रवाल समाज कोटा संभाग द्वारा अभिनंदन किया गया।

स्वागत समारोह का विवरण

संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल एवं संभाग महामंत्री संजय गोयल ने बताया कि केडीए के नवनियुक्त आयुक्त बचनेश कुमार जी अग्रवाल का कमिश्नर पद पर नियुक्त होने पर "अग्र पहल स्मारिका भेंट कर माला, दुप्पटा पहना कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।" अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग के तत्वावधान में आईएएस बचनेश कुमार अग्रवाल को कोटा विकास प्राधिकरण आयुक्त के पद पर नियुक्त होने पर अग्रवाल समाज कोटा संभाग द्वारा अभिनंदन किया गया।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ समाजसेवी संदीप अग्रवाल चांदीवाला, संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, महामंत्री गजानंद सिंगल, उपाध्यक्ष मनोज गोयल, आशीष गोयल, श्याम अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल एवं संस्था के पदाधिकारी व समाज के गणमाननीय सदस्यों की उपस्थिति में अभिनंदन स्वागत किया गया। संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल एवं संभाग महामंत्री संजय गोयल ने नवनियुक्त आयुक्त का स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और नवनियुक्त आयुक्त को बधाई प्रेषित की।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story