केन्द्रीय बजट 2026: शिक्षा बजट में 8.27% की वृद्धि और रोजगार पर फोकस
बजट में 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप, 3 आयुर्वेद एम्स और 15 हजार स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना सहित शिक्षा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।

केन्द्रीय बजट 2026 के माध्यम से सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के बजट में 8.27 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर उच्च शिक्षा और कौशल विकास के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का खाका तैयार किया है।
केन्द्रीय बजट 2026 शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि रोजगार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का आधार मानते हुए आगे बढ़ता हुआ दिखाई देता है। विशेषरूप से शिक्षा के क्षेत्र में इसलिए क्योंकि 2025 की तुलना में 8.27 प्रतिशत बजट बढ़ाया गया है। इससे केन्द्र सरकार का शिक्षा के प्रति झुकाव और युवाओं के भविष्य को लेकर सोच स्पष्ट होती है।
रोजगार और सेवा क्षेत्र पर ध्यान
शिक्षा को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य भी केन्द्रीय बजट में परिलक्षित हो रहा है। इसके लिए:
- "हाई पॉवर्ड एजुकेशन टू एम्पलाइमेंट एंड एंटरप्राइज स्टैंडिंग कमेटी का गठन किया जाएगा, जो कि सेवा क्षेत्र पर केन्द्रित उपायों के लिए सिफारिश करेगी।"
आधारभूत संरचना और उच्च शिक्षा में विस्तार
बजट में शैक्षिक ढांचे को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं:
- 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप की घोषणा की गई है, जिसमें विश्वविद्यालय व अन्य उच्च शिक्षण संस्थान शामिल होंगे।
- 3 आयुर्वेद एम्स बनेंगे, इससे मेडिकल में कॅरियर बनाने वाले युवाओं को अधिक अवसर मिलेंगे।
- हर जिले में बालिका छात्रावास की घोषणा छात्राओं को सम्बल देगी।
तकनीक और कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा
युवाओं की प्रतिभा को उपयोगी बनाने के लिए एक आधुनिक कदम उठाया गया है। 15 हजार सैकेंडरी स्कूल्स तथा 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब स्थापित किए जाने की घोषणा स्वागत योग्य है।
निदेशक का दृष्टिकोण
"यह बजट आने वाले वर्षों में भारत के युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"
- डॉ. गोविंद माहेश्वरी, निदेशक, एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
