यूजीसी कानून वापस लेने की मांग को लेकर जयपुर में आयोजित सवर्ण न्याय यात्रा पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के प्रयोग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय संयुक्त ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल हुए युवक देवराज सिंह की उपचार के दौरान हुई मौत को दुखद बताते हुए राजस्थान सरकार से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की है।

मनोज दुबे ने जयपुर में करणी सेना द्वारा यूजीसी रोल बैक और सवर्ण समाज की विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित विशाल रैली के दौरान प्रशासन की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के अंधाधुंध प्रयोग में डीडवाना-कुचामन के पलाड़ा निवासी देवराज सिंह घायल हुए थे, जिनका उपचार के दौरान निधन हो गया।

मनोज दुबे ने कहा कि देवराज सिंह की मौत का समाचार अत्यंत दुखद, पीड़ादायक और घोर निंदनीय है। उन्होंने राजस्थान सरकार से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने तथा इस मामले में दोषी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा सत्ता के अहंकार में निर्दोष नागरिकों पर लाठियां बरसाना और बल प्रयोग करना घोर निंदनीय है तथा यह लोकतांत्रिक मूल्यों की खुली हत्या है। मनोज दुबे ने प्रस्तावित यूजीसी काले कानून को समाज को विभाजित करने वाला बताते हुए इसे अविलंब वापस लेने की मांग की।

यूजीसी कानून वापसी की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई और युवक की मौत के मामले में अब मुआवजा और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध तेज हो गया है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story