उदयपुर: गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरकंठ उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर रणनीति बनी।

उदयपुर में गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा की बैठक के दौरान उपस्थित सदस्य और पदाधिकारी।
उदयपुर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा की राजस्थान प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों ने विस्तार से विचार-विमर्श किया।
कोटा/उदयपुर, 5 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा की राजस्थान प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को उदयपुर में सम्पन्न हुई। बैठक केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट श्याम शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरकंठ उपाध्याय की अध्यक्षता में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष रंजनराज आचार्य के निज निवास पर आयोजित की गई।
राजस्थान प्रदेश प्रभारी गोविन्द गौतम (कोटा) ने बताया कि बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में महासभा के केंद्रीय महामंत्री गोपीकिशन व्यास, विजय व्यास, केंद्रीय संगठन मंत्री महावीर आचार्य, केंद्रीय विधि प्रभारी श्यामसुंदर त्रिपाठी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं गुजरात प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया लाल शर्मा, गुजरात उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी, गोविंद गौतम, राजस्थान प्रदेश प्रभारी मनोहर लाल व्यास, प्रदेश संगठन मंत्री रमेश शर्मा, जुगनू तिवारी, सत्यनारायण गौतम (कोटा), भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष जमना लाल शर्मा, संजय शर्मा, राजसमंद जिला अध्यक्ष सुख लाल पंचोली, राजेंद्र शर्मा, मनीष शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में संगठन से जुड़े विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ प्रदेश स्तर पर महासभा की गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों ने विचार साझा किए। उदयपुर में हुई यह बैठक संगठन के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण रही।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
