कोटा में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) लेडीज विंग, कोटा की ओर से 3 एवं 4 जुलाई 2026 को माहेश्वरी भवन, झालावाड़ रोड स्थित ‘उड़ान’ बी-टू-सी ट्रेड फेयर एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को केंद्र में रखकर आयोजित इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में देश के करीब नौ राज्यों से 150 से अधिक महिला एवं अन्य उद्यमी अपने हस्तनिर्मित, पारंपरिक और नवाचार आधारित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय करेंगे।

अध्यक्ष मंजू लुंकड ने बताया कि प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से आमजन के लिए खुली रहेगी। जीतो लेडीज विंग, कोटा की चेयरपर्सन मंजु लुंकड़ के अनुसार इसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़ और गुजरात सहित विभिन्न राज्यों से उद्यमी भाग लेंगे।

उड़ान कन्वीनर उषा बाफना एवं कन्वीनर रितु जैन अजमेरा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन दोपहर 12.15 बजे रेडक्रॉस के स्टेट चेयरमेन राजेश कृष्ण बिरला करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि पूर्व महापौर राजीव अग्रवाल एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास विशिष्ट अतिथि होंगे। आयोजन के सहयोगी श्री वर्धमान ज्वेलस से तरूण जैन तथा वद्वर्धमान ग्रुप के लोकेश जैन सीसवाली भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण उदयपुर की कुसुम बोर्डिया होंगी, जो ‘कमली’ ब्रांड के माध्यम से आदिवासी महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी।

मंजु लुंकड़ ने बताया कि प्रदर्शनी में लगभग 32 स्टॉल निःशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि अनेक महिला उद्यमियों को रियायती दरों पर स्टॉल आवंटित किए गए हैं, ताकि अधिकाधिक महिलाएं अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचा सकें।

उन्होंने कहा कि ‘उड़ान’ केवल एक व्यापारिक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण का सामाजिक अभियान है। प्रदर्शनी से होने वाली आय का उपयोग घर से कार्य कर अपनी आजीविका चलाने वाली जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन, पापड़ बनाने की मशीन तथा अन्य स्वरोजगार के उपकरण उपलब्ध कराने में किया जाएगा। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और स्थायी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

आयोजन में जीतो लेडीज विंग की चीफ सेक्रेटरी रेखा जैन, मीना जैन, नीरा जैन, उषा बागरेचा, वीना जैन, नेहा जैन, चित्रा बागरेचा तथा सुमन मुनोत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वहीं जीतो कोटा चैप्टर के चेयरमैन पंकज सेठी के मार्गदर्शन में आयोजन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और देशभर के उद्यमियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित यह प्रदर्शनी सामाजिक सरोकार और व्यापारिक अवसरों का समन्वय प्रस्तुत करेगी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story