कोटा में जीतो लेडीज विंग द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'उड़ान एक्ज़िबिशन' के पहले दिन देशभर से आई महिला उद्यमियों के हुनर की झलक देखने को मिली। प्रदर्शनी का उद्घाटन रेडक्रॉस के स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन, विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण जैन, ग्रीन आर्मी की मंजू जैन एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री वर्धमान ज्वेल्स के तरुण जैन तथा वर्धमान ग्रुप के लोकेश जैन सीसवाली भी मौजूद रहे।

प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना और सामाजिक कार्यों के लिए संसाधन जुटाना है। अध्यक्ष मंजू लुंकड ने बताया कि इस आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों से करीब 150 महिला उद्यमियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। यहाँ जयपुर से हैंडलूम एवं ज्वेलरी, भीलवाड़ा से आभूषण, उदयपुर से ऑर्गेनिक मुखवास, पुणे से चिक्की एवं परिधान, अजमेर से पारंपरिक शरबत, बाड़मेर से हस्तनिर्मित बेडशीट, कानपुर से फुटवियर, सीकर से परफ्यूम तथा जोधपुर से साड़ियों का विशेष संग्रह आकर्षण का केंद्र रहा।

गर्मी और वर्षा ऋतु के अनुरूप तैयार अर्बन वेस्टर्न परिधानों के नवीन कलेक्शन को महिलाओं ने विशेष रूप से पसंद किया। दिल्ली, पंजाब, रायपुर, मंदसौर, गुजरात और मुंबई से आए उद्यमियों ने अपने क्षेत्रों के प्रसिद्ध एवं घरेलू उत्पादों को मंच प्रदान किया। प्रदर्शनी में उदयपुर की समाजसेवी कुसुम बोर्डिया द्वारा 'कमली' ब्रांड के माध्यम से आदिवासी महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। वहीं इंदौर से आई समाजसेवी मधु कोठारी ने अपने संगठन द्वारा कैंसर मरीजों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की।

जीतो लेडीज विंग ने महिला उद्यमियों को आगे लाने के लिए करीब 20 स्टॉल निःशुल्क उपलब्ध कराए और कई प्रतिभागियों को रियायती दरें दीं। प्रदर्शनी से प्राप्त आय का उपयोग घर से काम कर रही महिलाओं को सिलाई और पापड़ बनाने जैसी मशीनों के साथ अन्य आजीविका साधन उपलब्ध कराने में किया जाएगा। शनिवार को प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी। इस अवसर पर जीतो लेडीज विंग की चेयरपर्सन मंजु लुंकड़, चीफ सेक्रेटरी रेखा जैन, जीतो कोटा चैप्टर के चेयरपर्सन पंकज सेठी, कन्वीनर मीना जैन, समाजसेवी जे.के. जैन, विकास जैन अजमेरा, अनिमेष जैन, पदम बड़ला, कोटा व्यापार संघ के अध्यक्ष क्रांति जैन, अशोक माहेश्वरी सहित नीरा जैन, वीना जैन, उषा बागरेचा, चित्रा बागरेचा व उड़ान टीम के सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story