कोटा में दो दिवसीय भव्य कायस्थ महाकुंभ का आयोजन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे मुख्य अतिथि
कोटा में 27-28 दिसंबर 2025 को आयोजित दो दिवसीय भव्य कायस्थ महाकुंभ में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम में 1100 से अधिक देश-विदेश के युवा, दीपू श्रीवास्तव का लाफ्टर शो, भामाशाह एवं वरिष्ठजन सम्मान, युवक-युवती परिचय सम्मेलन और "कायस्थ बंधन" स्मारिका का प्रकाशन शामिल है।

कोटा। सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और युवा पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कोटा, कायस्थ समाज कोटा एवं कायस्थ आर्ट एंड कल्चर कोटा के संयुक्त तत्वावधान में 27-28 दिसंबर 2025 को एल.बी.एस. कैंपस, महावीर नगर विस्तार योजना में दो दिवसीय भव्य "कायस्थ महाकुंभ" और निःशुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक महाकुंभ में लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया संयोजक कुलदीप माथुर ने बताया कि इस भव्य आयोजन में देश के कोने-कोने के अलावा अमेरिका और दुबई से भी 1100 से अधिक युवक-युवतियों ने अपना पंजीकरण कराया है। प्रतिभागियों में आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, एमबीए और विभिन्न सरकारी-निजी क्षेत्रों में कार्यरत युवा शामिल हैं।
पहले दिन शनिवार, 27 दिसंबर को सायं 6 बजे देश के प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन एवं एंकर दीपू श्रीवास्तव का लाफ्टर शो एवं रंगोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रंगोत्सव में नाट्य प्रस्तुति, संगीत, कला और सामाजिक संवाद का अनूठा संगम दर्शकों को देखने को मिलेगा।
दूसरे दिन रविवार, 28 दिसंबर को सुबह 11 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन और भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना से होगा। इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त जी का भव्य कट आउट स्थापित किया जाएगा। निःशुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन, भामाशाह सम्मान समारोह और वरिष्ठजन सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दिन 51 गणमान्य व्यक्तियों को शॉल, साफा और मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। विशिष्ट अतिथियों में राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा, रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष व समाजसेवी राजेश बिरला समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति होगी।
कार्यक्रम संयोजक नीरज कुलश्रेष्ठ ने बताया कि परिचय सम्मेलन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन स्वीकार किए गए हैं। प्राप्त आवेदनों में डॉक्टर, इंजीनियर, एमबीए, आईएएस, एमबीबीएस, पीएचडी, सीए, वकील हाईकोर्ट, एयर इंडिया, बैंक अधिकारी, आर्मी कैप्टन, बीसीए, एमएससी जैसी उच्च योग्यताधारी युवा शामिल हैं।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से इस कार्यक्रम की विशेष स्मारिका "कायस्थ बंधन" का भी प्रकाशन किया गया है, जिसमें 1100 से अधिक युवक-युवतियों के बायोडाटा प्रकाशित किए गए हैं। यह स्मारिका मोबाइल एप पर भी ऑनलाइन उपलब्ध है। कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क कुंडली मिलान और विधुर-विधवा परिचय की विशेष व्यवस्था भी की गई है। कोरोना काल में बिछुड़े दंपतियों का पुनर्विवाह करवाने और विधुर-विधवा जीवन साथी तलाशने का प्रयास भी मंच पर किया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल पर तीन स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से परिचय सम्मेलन को दर्शक देख और सुन सकेंगे। सुचारू आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। पंजीयन समिति में वंदना सक्सेना, शिखा कुलश्रेष्ठ, प्रतिमा सक्सेना, सरिता सक्सेना; स्वागत एवं अतिथि सत्कार समिति में नैना सक्सैना, उर्मिला सक्सेना, मोनिका श्रीवास्तव; युवक-युवती परिचय सम्मेलन समिति में अनीता माथुर, शुभम सक्सेना, शीला माथुर; भोजन एवं जलपान व्यवस्था में विजय श्रीवास्तव, भूपेन्द्र सक्सेना, प्रदीप कुलश्रेष्ठ; वरिष्ठजन सम्मान समिति में प्रदीप कांत भटनागर, सुधीर सक्सेना; भामाशाह सम्मान समिति में किशोर माथुर, स्वतंत्र सक्सेना, मुक्ता कुलश्रेष्ठ; सजावट एवं स्थल प्रबंधन समिति में सी.पी. सक्सेना, नितिन नरेश भटनागर; वित्त एवं लेखा समिति में राहुल कुलश्रेष्ठ, अतुल कुलश्रेष्ठ; सुरक्षा व्यवस्था में डॉ. विनित मोबिया और रविंद्र श्रीवास्तव को जिम्मेदारियां दी गई हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर, राममोहन मित्रा (बबला), चेतना माथुर, नीरज कुलश्रेष्ठ, विनोद सक्सेना, अनीता माथुर, कमल कुलश्रेष्ठ, नितिन भटनागर, ऋषभ माथुर, राहुल कुलश्रेष्ठ, वंदना सक्सेना, नितिन नरेश भटनागर और मयूर सक्सेना सहित अन्य समाज बंधु उपस्थित रहे। यह महाकुंभ कायस्थ समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता को मजबूत करने तथा युवा पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण आयोजन साबित होगा।
- कोटा में कायस्थ महाकुंभ 2025Kota Kayastha Mahakumbh 2025ओम बिरला कोटा कार्यक्रमOm Birla Kota eventदीपू श्रीवास्तव लाफ्टर शोDeepu Srivastav comedy showकायस्थ समाज कोटा सम्मेलनKayastha youth meet Kotaकायस्थ बंधन स्मारिका प्रकाशनKayastha Bandhan magazine launchकोटा युवा परिचय सम्मेलनKota youth introduction meetविधुर-विधवा परिचय कार्यक्रमWidower widows meet Kotaभामाशाह और वरिष्ठजन सम्मान कोटाBhamashah senior citizen honor Kotaभारत और विदेश से कायस्थ प्रतिभागीKayastha participants from India and abroadएल.बी.एस. कैंपस कोटा कार्यक्रमLBS campus Kota eventराजस्थान सरकार मंत्री उपस्थित कार्यक्रमRajasthan ministers presence event

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
