नौतपा की भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच ट्रांसपोर्ट कम्पनीज एसोसिएशन एवं रामतलाई ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने पुरुषोत्तम मास एकादशी पर जनसेवा अभियान आयोजित कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। सरोवर टॉकीज के समीप आयोजित कार्यक्रम में राहगीरों, श्रमिक वर्ग और आमजन को गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शीतल पेय एवं जल सेवा की व्यवस्था की गई।

सेवा अभियान के संयोजक राजेश मालपानी ने बताया कि नौतपा के दौरान पड़ रही तेज गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाना आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल पेय और जल सेवा का लाभ प्राप्त किया। आयोजन स्थल पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही और ट्रांसपोर्ट संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य सेवा कार्यों में सक्रिय रहे।

इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट कम्पनीज एसोसिएशन के संरक्षक जे.पी. शर्मा, अध्यक्ष मधुसूदन खंडेलवाल, सुंदरलाल जैन, आनंद सिंह, राजेश मालपानी, धर्मेश सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने आयोजन को सामाजिक सहभागिता, मानवीय संवेदना और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरक उदाहरण बताया।

भीषण गर्मी के दौर में आयोजित यह जनसेवा अभियान आमजन को राहत पहुंचाने के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता नजर आया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story