टोंक (डॉ. नरेन्द्र मेहरा)। भीषण गर्मी और प्रचण्ड ताप के दौर में बेजुबान गौवंश की प्यास बुझाने के पुनीत कार्य को गति देते हुए मोदी फेन्स क्लब, टोंक ने सेवा का एक और अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। क्लब द्वारा मात्र 20 दिन के अल्प अंतराल में ही 20 नई जल टंकियों का गौ-माता के लिए समर्पण किया गया है, जिसके साथ ही अब टोंक शहर में कुल 321 जल टंकियां गौ-सेवा के कार्य में निरंतर कार्यरत रहेंगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में 20 दिन पहले ही क्लब द्वारा 50 टंकियां लगवाई गई थीं, किंतु गौ-सेवकों की अतिरिक्त मांग को देखते हुए शहर में 20 और टंकियों की स्थापना की गई है।

इस सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धेय गुरुदेव पंडित महेश दत्त शर्मा ‘रामायणी’ द्वारा विधि-विधान से गौ-जल टंकियों के पूजन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पंडित महेश दत्त शर्मा ‘रामायणी’ ने उपस्थित गौ-प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि गौ-माता, गंगा माता, गायत्री माता और भारत माता प्रत्येक सनातनी के लिए सदैव पूजनीय और वंदनीय हैं। उन्होंने जन-मानस का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में किसी न किसी रूप में गौ-सेवा को अपनाना चाहिए। उन्होंने पुरजोर शब्दों में भारत सरकार से गौ-माता को राष्ट्र-माता घोषित करने की मांग दोहराई और मोदी फेन्स क्लब टोंक द्वारा निरंतर चलाए जा रहे सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए क्लब के सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में टोंक के विद्वान पंडित महेश गोतम ने भी मंगलाचरण के साथ अपने विचार व्यक्त किए और निरंतर सेवा कार्य करते रहने का आह्वान करते हुए ईश्वर के प्रति अनन्त आस्था बनाए रखने पर बल दिया।

इस सेवा संकल्प के आयोजन के दौरान गौ-जल टंकी सेवा प्रभारी राज भंवर सैनी एवं मनीष नामा, कवि प्रदीप पंवार, चतुरदास रांका, सत्यनारायण सैनी, आशीष मूंदड़ा, संजय शर्मा, विमल कुमार जैन, महेश नारायण शास्त्री, पुष्पेंद्र सिंह नरूका, महावीर वैष्णव, राजूलाल नामा, सत्यनारायण नामा, मनोज गुप्ता, अरुण अग्रवाल, योगेश शर्मा, चंद्र मोहन सोनी, उमाशंकर पारीक, कैलाश शर्मा, पीयूष शर्मा, हेमराज साहू तथा भानु शर्मा सहित अनेक गौ-प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मोदी फेन्स क्लब के एडमिन व समाजसेवी भगवान भंडारी ने पधारे हुए सभी गौ-सेवकों और सेवाभावी महानुभावों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। यह सेवा कार्य न केवल बेजुबान गौवंश के लिए जीवनदायिनी सिद्ध हो रहा है, बल्कि समाज में जीव-दया और राष्ट्र-सेवा की भावना को भी प्रबल कर रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story