टोंक में मारवाड़ी महिला समिति ने यात्रियों को पिलाया गुलाब का शर्बत
भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने के लिए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा 2100 ग्लास गुलाब का शर्बत वितरित किया गया।

टोंक बस स्टैंड पर आयोजित शर्बत सेवा कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को गुलाब का शर्बत पिलातीं मारवाड़ी महिला समिति की पदाधिकारी और सदस्य।
भीषण गर्मी के बीच अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, टोंक द्वारा बस स्टैंड पर शर्बत सेवा कार्यक्रम आयोजित कर नर सेवा नारायण सेवा की प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को शुद्ध गुलाब का शर्बत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।
संगठन की सचिव शिक्षा विजय एवं कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने बताया कि संगठन की अध्यक्ष अलका भण्डारी के नेतृत्व में टोंक बस स्टैंड पर शर्बत सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यात्रियों को शुद्ध गुलाब शर्बत के कुल 2100 ग्लास वितरित किए गए। भीषण गर्मी में आयोजित इस सेवा कार्य से यात्रियों को राहत मिली और उन्होंने संगठन के सेवा भाव की मुक्त कंठ से सराहना की।
उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम मास में इस प्रकार के सेवा कार्यों का विशेष महत्व होता है। संगठन की अध्यक्ष अलका भण्डारी ने नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति बताते हुए समस्त मातृशक्ति से अपने-अपने क्षेत्रों में इस प्रकार के सेवा कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजिका ज्योति जैन सायवाड़ ने उपस्थित सभी मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष अलका भण्डारी, सचिव शिक्षा विजय, कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, रंजना गर्ग, ममता अग्रवाल, रेखा गुप्ता, खुशबू अग्रवाल, सोहिनी मूंदड़ा, ज्योति शर्मा, हेमलता तोषनीवाल, सीमा जैन, निशि जैन, गुड्डी शर्मा तथा ज्योति जैन सहित संगठन की अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
भीषण गर्मी में आयोजित यह सेवा कार्यक्रम सामाजिक सरोकार, मानव सेवा और जनकल्याण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
