टोंक जिले के प्रसिद्ध माण्डकलां नगरफोर्ट में 25 जून 2026, निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर कीर कहार केवट स्वजातीय समाज का चतुर्थ ऐतिहासिक एवं भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं और समाजबंधुओं में उत्साह का माहौल है।

समिति अध्यक्ष सायरलाल कीर ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 जून को विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 25 जून को मुख्य सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न होगा। इस अवसर पर समाज के लिए विशेष भोजन व्यवस्था भी की जा रही है। आयोजन के दौरान 5100 रुपये से अधिक राशि का सहयोग देने वाले लगभग 350 से अधिक भामाशाहों को विशाल जनसभा में माला, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया जाएगा।

समिति के महामंत्री एवं प्रवक्ता डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने बताया कि यह भव्य आयोजन श्रीहरि सद्गुरु कालू बाबा माण्डकलां नगरफोर्ट मंदिर परिसर के सामने किया जाएगा। 24 जून को बड़े तालाब से श्रीहरि सद्गुरु कालू बाबा मंदिर तक बैंडबाजे और डीजे के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें हाड़ौती के प्रसिद्ध गायक लोकेश केवट सीसवाली एवं डांस कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

सम्मेलन संयोजक किशन लाल कहार व्याख्याता ने बताया कि इस आयोजन में कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार, मुख्य संरक्षक बजरंग लाल मेहरा, प्रदेश संरक्षक मोतीलाल मेहरा, टोंक जिलाध्यक्ष सायर लाल मंगरियाव, तहसीलदार कैलाश मेहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष फूलचंद कहार एडवोकेट, वरिष्ठ समाजसेवी सीताराम अबीद, खनीज विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी बबलू कीर, राम गोपाल समरवाल, रमेश पार्षद, मुकेश कश्यप पार्षद, राजू कश्यप एडवोकेट, युवा नेता जितेन्द्र धीवर, श्रीमती अंजू कहार, दुर्गा लाल, पटवार संघ के बूंदी जिलाध्यक्ष घनश्याम कहार, राम गोपाल मेहरा, रमेश चौहान, बृजेश तोमर, संभागीय अध्यक्ष राजेश सिकरवाल, कैलाश कहार, हरिमोहन कहार, मांगीलाल कहार, कुंजबिहारी मलिया, राजेन्द्र कहार, दानमल कहार, ओम शंकर कहार, उमाशंकर, भगवान मेहरा, गोवर्धन थली, जीतमल मलिया, शैतान कश्यप सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से हजारों समाजबंधु शामिल होंगे।

यह आयोजन सामाजिक एकता, परंपरा और सामूहिक सहयोग की भावना को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों की भागीदारी अपेक्षित है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story