टोंक जिले के देवली में जंतर-मंतर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, टोंक सवाई माधोपुर सांसद हरीश चंद्र मीना सहित अनेक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।

देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के देवली ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीना के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया गया।

ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा ने कहा कि न आवाज दबेगी, न पेपर लीक के खिलाफ संघर्ष रुकेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और देश के युवाओं के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी।

विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, शहर अध्यक्ष सोरभ जिंदल, पूर्व प्रधान गणेश राम जाट, मोतीलाल ठागरिया, सत्यनारायण सरसडी, इरफान आजमी, राम सिंह मीणा, भीमराज जैन, मुकेश गर्ग, टीकम चंद सेन, सत्य नारायण बूलिया, रमेश गोयल, नीरज शर्मा, पंकज जैन, मनजीत सिंह काका, अब्दुल हमीद, तेजाराम जी धवलपुरिया, सजग खंडेलवाल, राजीव जैन, राम निवास मीणा, राजू ग्वाला, राज़ू पाठक, सुरेश अजमेरा, कैलाश मेहरा, सिन्टू, विनोद मीणा, राम किशन बैरवा, शैतान, अनुज खटीक, आदिल, राजीव, प्रशान्त बरूणा, सोभाग, जैकी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन के माध्यम से पेपर लीक के मुद्दे और परीक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी मांगों को दोहराया। देवली में आयोजित यह विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन का हिस्सा रहा।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story