कोटा: सीए टिंकू जैन को मिला राज्य स्तरीय बेस्ट मीडिया कवरेज सम्मान
जयपुर में आयोजित आर्थिक न्याय कॉन्क्लेव में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली ने कोटा जिला अध्यक्ष सीए टिंकू जैन को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत किया।

जयपुर में आयोजित कांग्रेस सीए सेल के आर्थिक न्याय कॉन्क्लेव के दौरान पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और नितिन व्यास कोटा जिला अध्यक्ष सीए टिंकू जैन को सम्मानित करते हुए।
कोटा, 27 मार्च। कांग्रेस सीए सेल द्वारा जयपुर में आयोजित वार्षिक बैठक “आर्थिक न्याय कॉन्क्लेव” का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें राजस्थान भर से 300 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
बेस्ट मीडिया कवरेज हेतु मिला राज्य स्तरीय सम्मान
इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान कोटा जिला कांग्रेस सीए सेल के अध्यक्ष सीए टिंकू जैन को “बेस्ट मीडिया कवरेज” श्रेणी में राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एवं सीए सेल के प्रदेश अध्यक्ष सीए नितिन व्यास द्वारा प्रदान किया गया।
संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों पर चर्चा
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीए सेल संगठन की जमकर सराहना करते हुए कहा कि "आने वाले विधानसभा चुनावों में सीए सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।" उन्होंने देश के वर्तमान आर्थिक हालात पर भी विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रदेशभर के सभी सीए सेल जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने विचार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के समक्ष रखे और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की।
वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में कोटा संभाग संयोजक सीए अरविंद गुप्ता, कोटा जिला सचिव सीए राजेंद्र कुमार मालव एवं कोटा जिला उपाध्यक्ष सीए विपुल जैन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस भव्य कार्यक्रम ने संगठन की एकता, सक्रियता और भविष्य की रणनीति को नई दिशा देने का कार्य किया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
