कोटा, 23 दिसंबर। अग्रसेन विकास परिषद समिति, झालावाड़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय परिचय सम्मेलन ने सामाजिक और युवाओं के बीच उत्साह और विश्वास का नया अध्याय लिखा। सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित गर्ग ने किया, वहीं संरक्षक भुवनेश अग्रवाल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवंत सिंघल ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला।

इस ऐतिहासिक आयोजन में 550 से अधिक युवक-युवतियों को सहभागिता का अवसर मिला, जिनके बायोडाटा केवल झालावाड़ नहीं बल्कि भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ कनाडा, अमेरिका और सिंगापुर से प्राप्त हुए। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मंजू गर्ग और राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भावना अग्रवाल ने बताया कि परिचय पुस्तिका में अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को वैश्विक आयाम दिया।

सम्मेलन में प्रतिभागियों ने इसे आत्मविश्वास बढ़ाने वाला और पारिवारिक वातावरण में भरोसेमंद मंच बताते हुए अपनी संतुष्टि व्यक्त की। राष्ट्रीय प्रवक्ता पी.पी. गुप्ता, राष्ट्रीय युवा संरक्षक सुरेंद्र अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुरेंद्र गर्ग और महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के भामाशाहों एवं अतिथियों का सम्मान भी किया गया। मंच संचालन नीलेश जैन, डॉ. रश्मि गुप्ता, शशि अग्रवाल, डॉ. राजकुमार गर्ग और शुभम अग्रवाल द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा पियूष गर्ग, राष्ट्रीय महिला संभागीय अध्यक्ष मंजू सुनीता गोयल, जिला अध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता, जिला महामंत्री वीरेंद्र अग्रवाल, वेदप्रकाश बंसल, मोहन गुप्ता, युवा अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, कमल जैन, महिला जिला अध्यक्ष शशि अग्रवाल, महिला महामंत्री अनिता बंसल, संतोष गुप्ता, रीना अग्रवाल, गुणमाला अग्रवाल, किशन अग्रवाल कोटा, अभिषेक अग्रवाल कोटा और पवन अग्रवाल कोटा सहित अनेक पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंत में राष्ट्रीय महामंत्री मनोज गर्ग ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मेलन युवाओं के लिए नए अवसर और सामाजिक जुड़ाव का महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म साबित हुआ। यह आयोजन अग्रसेन विकास परिषद की युवाओं के बीच सशक्तिकरण और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक संपर्क बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story