कोटा, 11 नवम्बर।

राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा कोटा संभाग की कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को महावीर नगर स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने की, जबकि संभागीय अध्यक्ष गिरिराज गौतम के नेतृत्व में आगामी अधिवेशन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से 15 व 16 नवम्बर को पुष्कर (अजमेर) स्थित गौतम आश्रम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय त्रिवेणी संगम कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान युवक-युवती परिचय सम्मेलन, शपथ ग्रहण समारोह, प्रतिभा सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।

सभा के मीडिया प्रभारी राजेश गौतम ने जानकारी दी कि अधिवेशन का शुभारंभ 15 नवम्बर, शनिवार को प्रातः 11 बजे अविवाहित युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन से होगा। इस अवसर पर परिचय पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा, जिसमें समाज के 700 से अधिक युवक-युवतियों के बायोडाटा सम्मिलित किए गए हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन 16 नवम्बर, रविवार को प्रातः खुले अधिवेशन का आयोजन होगा, जिसमें जिले के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी और समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

दो दिवसीय त्रिवेणी संगम कार्यक्रम की अध्यक्षता इलाहाबाद एवं इंडियन बैंक के पूर्व निदेशक दिनेश दुबे करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि होंगे डॉ. राजानंद शास्त्री, अध्यक्ष — श्री रामलला अयोध्या सेवा समिति, अयोध्याधाम। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री व विधायक बूंदी हरीमोहन शर्मा, पूर्व विधायक केकड़ी डॉ. रघु शर्मा, जयपुर सांसद श्रीमति मंजू शर्मा तथा सेवानिवृत्त आईजी सीआरपीएफ मनमोहन शर्मा शामिल रहेंगे।

सभा के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, महामंत्री राजाराम शर्मा, महिला अध्यक्ष मीना गौतम, युवा अध्यक्ष भवानी पाईवाल, संभागीय अध्यक्ष गिरिराज गौतम, जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी राजेश गौतम, महिला जिला अध्यक्ष इंदु गौतम सहित विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी और कोटा संभाग के सैकड़ों समाजबंधु कार्यक्रम में भाग लेंगे।

अधिवेशन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विराट कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा, जिससे यह कार्यक्रम न केवल संगठनात्मक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता के दृष्टिकोण से भी ऐतिहासिक साबित होने की संभावना है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story