कोटा, 22 नवंबर: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल केशवपुरा का 7 सदस्यीय गाइड दल शनिवार को 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेने के लिए लखनऊ के लिए रवाना हुआ। यह आयोजन 23 नवंबर से 29 नवंबर तक लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित होगा, जिसमें भारत सहित विभिन्न देशों के लगभग 32,000 स्काउट गाइड, रोवर-रेंजर यूनिट और जंबूरी स्टाफ भाग लेंगे।

विद्यालय स्काउट गाइड प्रभारी प्रकाश जायसवाल ने बताया कि यह दल “विकसित युवा - विकसित भारत” की थीम के अंतर्गत अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा और राष्ट्रीय स्तर पर गाइडिंग के आदर्शों को प्रस्तुत करेगा। लखनऊ जाने वाले दल में मनीषा यादव, जिया मेघवाल, शालिनी सरदार, तनु वैष्णव, करिश्मा यादव, नेहा यादव और गीत जांगिड़ शामिल हैं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार चौधरी, मधु मोदी, प्रमिला शर्मा, सुनीता भाटी और काजल मेहबूबानी की उपस्थिति में बच्चों को माला पहनाकर विदाई दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम त्रिपाठी ने भी सभी बच्चों को अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की।

प्रकाश जायसवाल ने भामाशाह के रूप में सहयोग करने वाले जेसीआई कोटा स्टार के अध्यक्ष तनुज खंडेलवाल और प्रोजेक्ट डायरेक्टर नितिन संध्या जैन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। 24 नवंबर को जंबूरी का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा, जबकि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संरक्षक की भूमिका में रहेंगे।

यह राष्ट्रीय जंबूरी स्काउट गाइडिंग के क्षेत्र में युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। कोटा के इस प्रतिनिधि दल की भागीदारी स्थानीय स्तर पर प्रेरणा का स्रोत बनेगी और युवाओं में राष्ट्रीय चेतना और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करेगी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story