कोटा, 8 नवम्बर।

भक्ति, आस्था और सेवा भाव से ओतप्रोत वातावरण में रविवार को कोटा स्थित इन्द्रविहार के रीको सामुदायिक भवन में आदर्श अग्रवाल सेवा संस्था द्वारा आयोजित 29वां अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। पूरे परिसर में “गिरीराज धरण की जय” और “बालाजी महाराज की जय” के गगनभेदी जयकारे गूंजते रहे, जब भक्तों ने भगवान को 56 प्रकार की तरकारी और 15 प्रकार के फलों का भोग अर्पित किया।

इस वर्ष का आयोजन “स्वदेशी अपनाओ–विदेशी भगाओ, पेड़ लगाओ मानव बचाओ, संस्कारित रहो, संस्कारवान बनो और सनातन धर्म में आस्था रखो” जैसे प्रेरक संदेशों पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में न्यायाधीश एडीजे बीना गुप्ता, नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश बिरला, व्यापार महासंघ के अशोक माहेश्वरी, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, वैश्य समाज के महामंत्री केशव गुप्ता और शिक्षाविद् महेश गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हुकम मंगल ने बताया कि भगवान गिरीराज धरण और सालासर बालाजी की अलौकिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनीं। महाआरती के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों और युवाओं ने धार्मिक व देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो उठा।

महोत्सव के दौरान निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें 462 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जयपुर से आए वरिष्ठ हेल्थ कोच डॉ. विष्णु सिंघल, डॉ. संकेत गुप्ता, डॉ. प्रियंका मंगल और उनकी टीम ने बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, बॉडी फैट, विसरल फैट, मसल मास, जैविक आयु सहित कई जांचें कीं। साथ ही उपस्थित जनों को लाइफस्टाइल डिजीज प्रिवेंशन और वेट मैनेजमेंट पर उपयोगी सलाह भी दी गई।

भगवान को अर्पित 56 व्यंजनों में कढ़ी, रामबाजरा, पूआण की सब्जी, कृष्ण चावल, देवता भरता जैसे पारंपरिक व्यंजन विशेष रूप से तैयार किए गए। साथ ही चावल, बाजरा, मिठाई, पुड़ी और चपाती का भी भोग लगाया गया।

इस पावन अवसर पर अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था में अध्यक्ष घनश्याम गोयल, महामंत्री विष्णु गोयल, मुख्य संयोजक राजेन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष आर.सी. गुप्ता सहित सुरेंद्र मोहन मित्तल, दिनेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, तरसेम गर्ग, डॉ. राजेश गुप्ता और अनेक समाजसेवियों का योगदान उल्लेखनीय रहा।

भामाशाहों का सम्मान और मेधावी छात्र–छात्राओं को पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ। भक्ति और सामाजिक समर्पण का संगम बनकर यह अन्नकूट महोत्सव न केवल श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बना, बल्कि समाज सेवा की नई प्रेरणा भी छोड़ गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story