भीषण गर्मी के बीच रक्त और एसडीपी की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए टीम जीवन दाता लगातार राहत बनकर सामने आ रही है। निजी अस्पताल में भर्ती कुन्हाड़ी निवासी वीरेंद्र कुमार को ए पॉजिटिव एसडीपी की तत्काल आवश्यकता थी, लेकिन परिजनों और मित्रों के लगातार प्रयासों के बावजूद एसडीपी की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। देर रात स्थिति गंभीर होने पर टीम जीवन दाता ने तत्परता दिखाते हुए समय पर एसडीपी उपलब्ध कराकर मरीज को राहत पहुंचाई।

लायंस क्लब कोटा टेक्नो के निदेशक तथा टीम जीवन दाता के संरक्षक व संयोजक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि वीरेंद्र कुमार के परिजन हर्षित और उनके मित्र लगातार एसडीपी की तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान एक टेक्नीशियन ने उन्हें टीम जीवन दाता से संपर्क करने की सलाह दी। सूचना मिलते ही भुवनेश गुप्ता ने हमेशा सेवा कार्यों के लिए सक्रिय रहने वाले प्रज्ञेश यादव से संपर्क किया।

प्रज्ञेश यादव उस समय देर रात कहीं से कोटा लौट रहे थे, लेकिन सूचना मिलते ही वे सीधे तलवंडी स्थित ब्लड सेंटर पहुंचे और ए पॉजिटिव एसडीपी डोनेट की। समय पर उपलब्ध कराई गई एसडीपी से मरीज को उपचार में राहत मिल सकी।

प्रज्ञेश यादव ने कहा कि सेवा के माध्यम से किसी की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है कि वह जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने भीषण गर्मी के दौरान रक्तदान और एसडीपी को अमृत के समान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की।

भुवनेश गुप्ता ने बताया कि प्रज्ञेश यादव अब तक 37वीं बार एसडीपी डोनेट कर चुके हैं, जबकि 17 बार रक्तदान भी कर चुके हैं। टीम जीवन दाता द्वारा लगातार किए जा रहे इस प्रकार के सेवा कार्य जरूरतमंद मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रहे हैं।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story