शिक्षक दिवस के अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अतिवीर कोटा की ओर से तलवंडी जैन मंदिर में शिक्षक एवं छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के निर्देशानुसार आयोजित समारोह में समाजसेवा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित दो शिक्षकों अजीत कुमार जैन एवं स्वाति जैन को सम्मानित किया गया। साथ ही पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय छात्रा ईर्या जैन को भी सम्मानित किया गया।

ग्रुप अध्यक्ष मनोज पाटनी ने बताया कि यह कार्यक्रम फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप सिंह कासलीवाल की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव जेके जैन ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन की सही दिशा भी प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में फेडरेशन कोटा रीजन अध्यक्ष अनिल ठौरा, सचिव पीयूष जैन, राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव उमेश जैन, जेके जैन, अशोक पहाड़िया, प्रकाश जैन सांमरिया, निकुंज पाटनी, हेमंत पाटनी सहित ग्रुप के गणमान्य एवं वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। उमेश अजमेरा एवं जेके जैन ने कार्यक्रम के महत्व पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन राजकुमार लुहाड़िया ने किया। अंत में कार्याध्यक्ष संदीप ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समारोह में शिक्षकों के योगदान और विद्यार्थियों की उपलब्धियों के सम्मान के माध्यम से शिक्षक दिवस के आयोजन को सार्थक रूप दिया गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story