कोटा, 3 फरवरी। टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित टीबीए वीक 2026 ‘उल्लास’ के अंतर्गत मंगलवार को इंडोर गेम्स का आयोजन किया गया।


मुख्य अतिथि एवं गरिमामयी उपस्थिति

  • कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के. एम. मीणा, असिस्टेंट कमिश्नर, सीजीएसटी विभाग रहे।
  • टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए विष्णु गर्ग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
  • इस अवसर पर सप्ताह समन्वयक सीए दिनेश जैन, सीए अतिशय जैन, सीए आशीष व्यास, सीए दीपक सिंघल, अंकित अग्रवाल, योगेश शर्मा, सीए महेश गुप्ता, संदीप बकलीवाल, पुलकित बजारी, निखिल जेठलिया, मुस्साविर खान, हेमलता कटारिया, आयुष माहेश्वरी, गौरव त्रिपाठी, सीए सौरभ जैन, सीए शशांक गर्ग, सीए प्रतीक बाबेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
  • कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव सीए प्रकाश चौधरी द्वारा किया गया।

अतिथि उद्बोधन एवं खेल भावना

"मुख्य अतिथि मीणा ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आपसी मेल-मिलाप एवं सौहार्द की भावना को बढ़ावा मिलता है। ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए।"


प्रतियोगिताओं के परिणाम

कार्यक्रम समन्वयक सीए योगेश चांडक ने प्रतियोगिताओं के परिणामों की जानकारी साझा की:

  • बैडमिंटन:
    • पुरुष एकल: सीए पंकज गौतम प्रथम एवं सीए महेश गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहे।
    • पुरुष युगल: सीए महेश गुप्ता एवं पंकज गौतम विजेता रहे, जबकि गुरप्रीत सिंह एवं राहुल उपविजेता रहे।
    • महिला एकल: पारुल अग्रवाल ने प्रथम तथा प्रियांशी हिरानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
  • कैरम एवं शतरंज:
    • कैरम युगल: महेश गुप्ता एवं संदीप बाकलीवाल प्रथम रहे।
    • कैरम एकल: निलेश जैन ने प्रथम तथा संदीप बाकलीवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
    • शतरंज: अंकित अग्रवाल प्रथम एवं पुलकित बजारी द्वितीय स्थान पर रहे।
  • पिकलबॉल:
    • पियूष चौधरी एवं स्वर्णिम जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
    • राहुल नेभिनानी एवं गुरु साहेब सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।


Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story