तलवंडी हादसा: भाजपा प्रवक्ता पंकज मेहता ने घायलों का हाल जाना
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

कोटा के तलवंडी क्षेत्र में हुए भवन हादसे के बाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाराधीन घायलों से बातचीत करते हुए।
अस्पताल का दौरा और संवेदना
तलवंडी में हुए बिल्डिंग गिरने वाले हादसे को लेकर लोगों में जहां एक और गहरा आक्रोश है, वहीं दूसरी ओर घायलों के प्रति संवेदनाएं भी प्रकट की गईं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी और संवेदनाएं प्रकट की।
मृतकों को श्रद्धांजलि और सख्त कार्रवाई का आश्वासन
- पंकज मेहता ने जिन दो लोगों की मृत्यु हुई है, उन्हें आत्मिक श्रद्धांजलि प्रकट की।
- हादसे पर उन्होंने कहा: "यह हादसा बेहद ही ह्दयविदारक है, इसमें जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उसे बक्शा नहीं जाएगा।"
चिकित्सकों को निर्देश और प्रशासन को चेतावनी
उन्होंने चिकित्सकों से घायलों का बेहतर उपचार करने के लिए भी कहा। पंकज मेहता का कहना है कि इस तरह के हादसे दोबारा ना हो, प्रशासन इस पर भी पूरा ध्यान रखें।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
