कोटा: स्वामी सच्चिदानंद ने सनातन संस्कृति संरक्षण पर दिया व्याख्यान
महर्षि दयानन्द सरस्वती वेद प्रचार समिति और SSI एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वामी सच्चिदानंद ने वैदिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया।

कोटा के पुरुषार्थ भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर आसीन स्वामी सच्चिदानंद महाराज, SSI फाउंडर प्रेसिडेंट गोविंद राम मित्तल और अन्य गणमान्य अतिथि।
कोटा में सनातन संस्कृति के संरक्षण और जन-जागरण को केंद्र में रखते हुए गुरुवार को पुरुषार्थ भवन में एक प्रभावशाली व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय क्रांतिकारी संत स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने अपने ओजस्वी विचारों से उपस्थित जनसमूह को उद्बोधित किया।
कार्यक्रम का आयोजन महर्षि दयानन्द सरस्वती वेद प्रचार समिति, एसएसआई एसोसिएशन तथा लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने परमात्मा के स्वरूप, सृष्टि के सिद्धांतों और मानव जीवन के कर्तव्यों पर गहन एवं चिंतनशील व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परमात्मा सृष्टि के सृजन, पालन एवं संरक्षण के साथ-साथ समय पूर्ण होने पर उसका संहार भी करता है। उन्होंने यह भी कहा कि वेदों के माध्यम से मानवता को ज्ञान प्रदान करना तथा प्रत्येक जीव को उसके कर्मों के अनुरूप फल देना ईश्वर का शाश्वत विधान है।
अपने संबोधन में उन्होंने वैदिक संस्कृति की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए भारतीय परंपराओं के संरक्षण और समाज में नैतिक मूल्यों के प्रसार की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा, “संस्कृति ही राष्ट्र की आत्मा है और इसका संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।”
कार्यक्रम में एसएसआई फाउंडर प्रेसिडेंट गोविंद राम मित्तल, निर्वतमान अध्यक्ष मनोज राठी, अध्यक्ष दीपक मेहता, सचिव समीर सूद, कोषाध्यक्ष राहुल जैन तथा अंकुर गुप्ता सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में संयोजक कपिल बहेती एवं संदीप जांगिड़ की विशेष भूमिका रही।
आयोजन में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने स्वामी जी के विचारों को आत्मसात करते हुए सनातन मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम न केवल सांस्कृतिक जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि समाज में नैतिक और वैदिक मूल्यों के पुनर्स्थापन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरा।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
