सुवि नेत्र चिकित्सालय एवं लेसिक लेजर सेंटर, कोटा देश में नेत्र चिकित्सा प्रशिक्षण के उभरते केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। संस्थान में देश के विभिन्न हिस्सों से युवा नेत्र चिकित्सकों का आगमन लगातार बढ़ रहा है, जो उन्नत रेटिना फेलोशिप के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

इसी क्रम में कैनाकेरी (केरल) से डॉ. दीजा एस. एस., बेंगलुरु से डॉ. हीमाजा सिंघाना तथा उदयपुर से डॉ. सुबोध सर्राफ ने मेडिकल रेटिना फेलोशिप हेतु अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। संस्थान के निदेशक एवं वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. सुरेश पाण्डेय और डॉ. विदुषी शर्मा ने सभी नए फेलोज़ का स्वागत करते हुए बताया कि यहां रेटिना से संबंधित जटिल रोगों के निदान और उपचार की अत्याधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कोटा अब नेत्र चिकित्सा शिक्षा और उन्नत प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी तेजी से उभर रहा है। रेटिना विशेषज्ञ डॉ. निपुण बागरेचा के मार्गदर्शन में फेलोज़ को इनडायरेक्ट ऑप्थल्मोस्कोपी, एंटी-वीईजीएफ इंजेक्शन, रेटिनल लेजर फोटोकोएगुलेशन और बराज रेटिना लेजर जैसी आधुनिक उपचार पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही मोतियाबिंद की माइक्रो फेको सर्जरी, प्रीमियम लेंस इम्प्लांटेशन, लेसिक लेजर सर्जरी और फेकिक लेंस इम्प्लांटेशन जैसी उन्नत नेत्र तकनीकों का अवलोकन भी कराया जाएगा।

डॉ. एस. के. गुप्ता और डॉ. सुभाष गुप्ता ने बताया कि संस्थान सभी फेलोज़ को उच्चस्तरीय क्लिनिकल अनुभव के साथ आधुनिक नेत्र चिकित्सा तकनीकों का समग्र प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सेवाएं दे सकें। सुवि नेत्र चिकित्सालय, कोटा में अब तक देश के विभिन्न राज्यों से आए 30 से अधिक युवा नेत्र चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

इस अवसर पर रेटिना फेलोज़ को डॉ. सुरेश पाण्डेय द्वारा लिखित ‘सीक्रेट्स ऑफ सक्सेसफुल डॉक्टर्स’ तथा डॉ. निपुण बागरेचा द्वारा लिखित ‘प्रोडक्टिव डिस्कम्फर्ट’ पुस्तकें भेंट की गईं। यह पहल न केवल चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि कोटा को राष्ट्रीय स्तर पर नेत्र चिकित्सा प्रशिक्षण के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित कर रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story