राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी के निर्देशानुसार संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में कोटा की समाजसेविका सुमन मठसिंहला को भीलवाड़ा ग्रामीण का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति के तहत सुमन मठसिंहला को संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, महिलाओं को संगठित करने तथा पार्टी की नीतियों एवं जनहित के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से की गई इस नियुक्ति का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना बताया गया है। संगठन ने सुमन मठसिंहला को भीलवाड़ा ग्रामीण क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story