सुकेत नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के विकास चौहान निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस के दावेदार को एक वोट से पराजित कर उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

सुकेत, 26 सितंबर। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद भाजपा प्रभारी प्रह्लाद पंवार ने जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और जनप्रतिनिधियों के सहयोग का परिणाम है। विकास चौहान की जीत के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उन्हें बधाई दी। भाजपा प्रभारी प्रह्लाद पंवार ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी आभार जताया।

अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के बाद नगर पालिका परिसर से विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस होली खूट होते हुए रामदेव भंडारा पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का स्वागत किया। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में विकास चौहान की एक वोट से हुई जीत के साथ सुकेत नगर पालिका में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story