स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज़ द्वारा आयोजित "द ग्रेट एसएसआई मॉनसून पिकनिक 2026" ब्लू किंगडम वॉटर पार्क में अभूतपूर्व उत्साह और शानदार माहौल के बीच संपन्न हुई। कार्यक्रम में सेलिब्रिटी परकस्निस्ट बनी की जबरदस्त लाइव परफॉर्मेंस, डीजे जैक की धमाकेदार म्यूज़िकल प्रस्तुति और शानदार फायरवर्क्स शो ने ऐसा समां बांधा कि यह आयोजन उपस्थित सभी सदस्यों के लिए अकल्पनीय और अविस्मरणीय अनुभव बन गया।

इस मेगा फैमिली इवेंट में 900 से अधिक सदस्यों एवं उनके परिवारों ने भाग लिया। दिनभर सभी ने वॉटर राइड्स, मनोरंजन, संगीत, इंटरनेशनल कुज़ीन और विभिन्न गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में एसएसआई के संस्थापक अध्यक्ष गोविंदराम मित्तल, सभी पूर्व अध्यक्षों, अध्यक्ष दीपक मेहता, सचिव समीर सूद, कोषाध्यक्ष राहुल जैन, प्रोजेक्ट चेयरमैन उमेश गोयल, प्रोजेक्ट को-चेयरमैन जितिन गुप्ता, प्रोजेक्ट मेंटर्स पवन लालपुरिया एवं अमित सिंघल सहित गवर्निंग बोर्ड के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

पिकनिक के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेल, लकी ड्रॉ और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को बाली ट्रिप, गोवा ट्रिप एवं रणथंभौर ट्रिप जैसे आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। वहीं बेस्ट ड्रेस मेल, बेस्ट ड्रेस फीमेल और बेस्ट ड्रेस फैमिली प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं।

इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक मेहता ने कहा कि ऐसे पारिवारिक आयोजन संगठन के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग, मित्रता और पारिवारिक जुड़ाव को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं। सचिव समीर सूद ने आयोजन की ऐतिहासिक सफलता के लिए संस्थापक अध्यक्ष, सभी पूर्व अध्यक्षों, गवर्निंग बोर्ड, प्रोजेक्ट टीम, स्वयंसेवकों, सहयोगियों और सभी सदस्य परिवारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सदस्यों के अभूतपूर्व उत्साह और सहभागिता ने इस आयोजन को एसएसआई के इतिहास के सबसे यादगार आयोजनों में शामिल कर दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story