कोटा: SSI एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह 26 अप्रैल को, ओम बिरला दिलाएंगे शपथ
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला नवनियुक्त गवर्निंग बोर्ड को पद की शपथ दिलाएंगे, सेलिब्रिटी कोच हर्षवर्धन जैन उद्यमियों के लिए विशेष सत्र का संचालन करेंगे।

कोटा में एसएसआई एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक मेहता और कार्यकारिणी के सदस्य लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को समारोह का निमंत्रण देते हुए। इस अवसर पर संगठन के आगामी विजन और औद्योगिक विकास पर चर्चा की गई।
कोटा। औद्योगिक नगरी कोटा की अग्रणी संस्था एसएसआई एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के नवनियुक्त गवर्निंग बोर्ड का शपथ ग्रहण एवं इंस्टालेशन सेरेमनी आगामी 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। बूंदी रोड स्थित तिरुपति रिसोर्ट में सायं 5 बजे से आयोजित होने वाले इस गरिमामय समारोह में सत्ता और उद्योग जगत की दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी। संस्था के अध्यक्ष दीपक मेहता ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला उपस्थित रहकर नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
समारोह की विशिष्टता को रेखांकित करते हुए प्रोजेक्ट चेयरमैन कपिल जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जिला कलेक्टर पीयूष समारिया विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, वहीं डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर वीनू मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। संगठन की मजबूती और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सचिव समीर सूद ने कहा कि इस अवसर पर प्रख्यात सेलिब्रिटी बिजनेस कोच हर्षवर्धन जैन द्वारा एक विशेष प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सत्र का संचालन किया जाएगा, जो उपस्थित उद्यमियों एवं सदस्यों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
कोषाहार राहुल जैन के अनुसार, इस औपचारिक पदस्थापन समारोह के दौरान संगठन के आगामी कार्यकाल की विस्तृत रूपरेखा और विजन डॉक्यूमेंट भी प्रस्तुत किया जाएगा। एसएसआई एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष गोविंदराम मित्तल ने इस आयोजन को संस्था के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इसमें शहर के समस्त प्रमुख उद्योगपति, व्यवसायी और सदस्य अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे। यह कार्यक्रम न केवल संगठन की एकता और सहभागिता का प्रतीक है, बल्कि कोटा के औद्योगिक विकास की दिशा में एक सशक्त पहल भी है। प्रोजेक्ट चेयरमैन कपिल जैन ने दोहराया कि आयोजन की सुव्यवस्थित सफलता के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है और यह मंच सदस्यों को नए अवसर एवं सशक्त नेटवर्किंग प्रदान करने की दिशा में निर्णायक कदम सिद्ध होगा।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
