कोटा में एसएसआई एसोसिएशन का बिजनेस इवेंट 27 सितंबर को, राहुल जैन देंगे टिप्स
पुरुषार्थ भवन में पोस्टर विमोचन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ, उद्यमियों को बिजनेस ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी के व्यावहारिक गुर सिखाए जाएंगे।

कोटा के पुरुषार्थ भवन में पोस्टर विमोचन के दौरान उपस्थित एसएसआई एसोसिएशन के पदाधिकारी।
कोटा, 3 सितंबर। कोटा के व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए एसएसआई एसोसिएशन की ओर से आयोजित विशेष बिजनेस कार्यक्रम का गुरुवार को पुरुषार्थ भवन में पोस्टर विमोचन के साथ औपचारिक शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम 27 सितंबर को आयोजित होगा, जिसमें नंबर वन बिजनेस कोच राहुल जैन अपना विशेष बिजनेस सेशन "डबल योर प्रॉफिट" लेकर कोटा आएंगे।
मीडिया समन्वयक संजय गोयल ने बताया कि यह फुल डे बिजनेस इवेंट सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा। इसमें व्यवसायियों एवं उद्यमियों को अपने बिजनेस की ग्रोथ बढ़ाने, बेहतर रणनीतियां बनाने और मुनाफे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक गुर सीखने का अवसर मिलेगा।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर प्रोजेक्ट चेयरमैन संदीप साबू, अध्यक्ष दीपक मेहता, सचिव समीर सूद, ट्रेजर राहुल जैन, प्रोजेक्ट को-चेयरमैन विभोर लोढ़ा एवं प्रेस एवं मीडिया समन्वयक संजय गोयल उपस्थित रहे।
प्रोजेक्ट चेयरमैन संदीप साबू ने बताया कि यह कार्यक्रम कोटा के व्यापारियों और उद्यमियों के लिए अपने बिजनेस को नई दिशा देने का एक शानदार अवसर होगा। अध्यक्ष दीपक मेहता ने कहा कि एसोसिएशन लगातार कोटा के व्यापार एवं उद्योग जगत के विकास के लिए नए और सार्थक प्रयास कर रही है। राहुल जैन जैसे प्रतिष्ठित बिजनेस कोच का यह कार्यक्रम कोटा के उद्यमियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा।
सचिव समीर सूद ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में व्यवसायियों को बिजनेस ग्रोथ, सेल्स, टीम मैनेजमेंट, सिस्टम और प्रॉफिटेबिलिटी जैसी अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को इन चुनौतियों को समझने और अपने व्यवसाय को बेहतर एवं अधिक लाभदायक बनाने की नई दिशा मिलेगी।
राहुल जैन ने कहा कि यह कार्यक्रम हर उस व्यवसायी के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा, जो अपने बिजनेस को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाना चाहता है। उन्होंने कोटा के व्यापारियों एवं उद्यमियों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।
प्रोजेक्ट को-चेयरमैन विभोर लोढ़ा ने बताया कि आयोजकों ने कोटा के सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों, उद्यमियों एवं युवा व्यवसायियों से इस विशेष कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। 27 सितंबर का यह फुल डे बिजनेस इवेंट व्यवसायियों को बिजनेस ग्रोथ, रणनीति, सेल्स, टीम मैनेजमेंट, सिस्टम और प्रॉफिटेबिलिटी से जुड़ी चुनौतियों पर व्यावहारिक दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
