कोटा, 9 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग के तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह में अग्रवाल समाज की प्रतिभाशाली बेटी सृष्टि अग्रवाल को ‘अग्र-रतन’ सम्मान से सम्मानित किया गया। सुल्तानपुर निवासी सृष्टि अग्रवाल ने सीए फाइनल परीक्षा में पूरे भारत में 23वीं रैंक हासिल कर कोटा संभाग का मान बढ़ाया है।

संभाग महामंत्री संजय गोयल ने बताया कि संभागीय अध्यक्ष श्री मोहनलाल अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में बिटिया सृष्टि अग्रवाल की ऐतिहासिक सफलता का विशेष रूप से सम्मान किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें ‘अग्र-रतन’ सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने कहा कि सृष्टि अग्रवाल का सीए फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया 23वीं रैंक प्राप्त करना अग्रवाल समाज के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाएं समाज की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं और महिला सशक्तिकरण के वास्तविक अर्थ को चरितार्थ करती हैं।

समारोह के दौरान सृष्टि अग्रवाल की सफलता की नींव रखने वाले उनके परिवार का भी अभिनंदन किया गया। समिति द्वारा उनके पिता श्री श्याम बिहारी अग्रवाल, माता ऋतु अग्रवाल तथा ताऊ जी रास बिहारी अग्रवाल का सम्मान किया गया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से बिटिया ने यह मुकाम हासिल किया।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यों और पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें प्रमोद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, महेश मित्तल, कमला मित्तल, रूपा अग्रवाल, नीरू अग्रवाल तथा भारती जैन मुख्य रूप से शामिल रहे। संस्था के सभी सम्मानित सदस्यों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ और सृष्टि अग्रवाल की उपलब्धि को समाज के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि के रूप में सराहा गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story