कोटा के डीसीएम इंदिरा गांधी नगर मुख्य बाजार में बुधवार को एसआर ज्वैलर्स के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ। 35 वर्षों से शहर में अपनी पहचान और विश्वसनीयता कायम रखने वाले इस प्रतिष्ठान ने आधुनिकता और परंपरा को साथ जोड़ते हुए नए अंदाज़ में ग्राहकों के सामने अपना विस्तृत संग्रह पेश किया। उद्घाटन समारोह शहर की सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों की उपस्थिति में गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

उद्घाटन के मुख्य अतिथि इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेश बिरला थे, जबकि कार्यक्रम में कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक राजवंशी, समाजसेवी नवल किशोर गर्ग, तथा भाजपा नेता जगदीश जिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने एसआर ज्वैलर्स की वर्षों से चली आ रही विश्वास की परंपरा और गुणवत्तापूर्ण सेवा की सराहना की।

मुख्य अतिथि राजेश बिरला ने अपने उद्बोधन में कहा कि एसआर ज्वैलर्स ने पिछले तीन दशकों में ग्राहकों के बीच विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि सुरेश गर्ग और उनके परिवार ने अपने कार्य में ईमानदारी और पारदर्शिता को हमेशा सर्वोपरि रखा, इसी कारण आज एसआर ज्वैलर्स के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर ग्राहक बिना हिचक विश्वास करते हैं।

विधायक संदीप शर्मा ने भी संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा कि एसआर ज्वैलर्स कोटा शहर में प्रमाणिकता और शुद्धता का पर्याय बन चुका है। उनकी नई वैरायटी और आधुनिक डिज़ाइन की विस्तृत श्रृंखला ग्राहकों की पसंद के अनुरूप तैयार की जाती है। यही कारण है कि ग्राहकों में इस प्रतिष्ठान के प्रति विशेष भरोसा बना हुआ है।

एसआर ज्वैलर्स के चेयरमैन सुरेश गर्ग ने बताया कि पिछले 35 वर्षों से डीसीएम इंदिरा गांधी नगर में उनका प्रतिष्ठान संचालित हो रहा है और अब यह शोरूम नए रूप, आधुनिक सुविधाओं और हॉलमार्क आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला के साथ ग्राहकों को और बेहतर सेवा देगा। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता और प्रमाणिकता हमेशा से उनकी प्राथमिकता रही है।

शोरूम के निर्देशक गौरव गर्ग ने बताया कि उनकी चौथ माता बाजार में सोने-चांदी के होलसेल व्यापार की इकाई भी है, जहां कई कारीगर प्रतिदिन नई-नई डिज़ाइनों पर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि हाड़ौती क्षेत्र के लिए वे बेहतरीन कलेक्शन, उत्कृष्ट डिज़ाइन और गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नए शोरूम में ग्राहकों को पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइनों का शानदार संग्रह उपलब्ध होगा।

उद्घाटन अवसर पर अनिल छामुनिया, महेश अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, आशीष गोयल, लोकेश गुप्ता, निखिल जैन, चेतन अग्रवाल, अनिल अग्रवाल चुने वाले, सुरेंद्र अग्रवाल सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में राधा गर्ग और कृष्णा गर्ग ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

एसआर ज्वैलर्स के नए शोरूम का शुभारंभ केवल एक व्यावसायिक विस्तार नहीं, बल्कि कोटा शहर की ज्वैलरी परंपरा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय का आरंभ है, जो वर्षों से बरकरार विश्वास और गुणवत्ता को और मजबूत करता है।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story