राजस्थान, फरवरी 2026: भारत की शीर्ष एनबीएफसी एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट के पशु विकास दिवस के 8वें संस्करण का शानदार समापन हुआ। ‘सर्वोत्तम सेवा: पशु, परिवार और प्रगति’ थीम पर आधारित यह मेगा पहल देश के सबसे बड़े एक दिवसीय पशु कल्याण कार्यक्रमों में शुमार थी। देश के 16 राज्यों की 510 ग्रामशक्ति शाखाओं में 1.55 लाख से अधिक ग्रामीणों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा और 1.4 लाख पशुओं का इलाज, 14000 से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सहायता और 30 हजार परिवार सशक्त बने।

राजस्थान में व्यापक प्रभाव और सेवाएँ

राजस्थान में 45 स्थानों पर 15,600 पशुओं को निःशुल्क जांच, दवाएं, टीकाकरण व दुधारू पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने की सलाह दी गई। ग्रामीण भारत में कंपनी की गहरी पहुंच व स्थायी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती यह पहल भविष्य में भी जारी रहेगी।

प्रबंधन का दृष्टिकोण और विजन

मैनेजिंग डायरेक्टर व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि नारायणन ने कहा, "सर्वोत्तम सेवा सहानुभूति, प्रभाव व इरादे का संगम है। ग्रामीण भारत में पशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण व आर्थिक प्रगति गहराई से जुड़े हैं। यह पहल पशु देखभाल, आजीविका सशक्तीकरण व समुदाय कल्याण को मजबूत कर किसान परिवारों को सशक्त बनाती है तथा बुनियादी स्तर पर समावेशी विकास को गति देती है।"

उपलब्धियां और वैश्विक कीर्तिमान

पिछले वर्षों में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजी यह पहल 2025 में देशभर के कई स्थानों पर एक साथ ‘सबसे बड़े कैटल वेलफेयर लैसन’ के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी है। यह अभियान न केवल पशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा करता है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के बुनियादी स्तर पर समावेशी विकास को भी गति प्रदान करता है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story