कोटा। राजीव गांधी नगर स्थित स्काईलाइन हाउसिंग सोसायटी की आमसभा रविवार को पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार आयोजित हुई, जिसमें सोसायटी के विकास कार्यों, भविष्य की योजनाओं और व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक का सबसे अहम पहलू यह रहा कि सदस्यों ने निवर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल पर संतोष जताते हुए पूरी टीम को वर्ष 2025-27 के लिए पुनः सर्वसम्मति से मनोनीत कर दिया। इसके चलते चुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ी और पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई।

आमसभा में उपस्थित सदस्यों ने पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों, व्यवस्थाओं और संचालन को लेकर वर्तमान टीम के प्रति विश्वास व्यक्त किया। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के तहत दीपक गर्ग को पुनः अध्यक्ष, लक्ष्मीकांत पारीक को सचिव तथा सुलोचना जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं किशन अग्रवाल एवं वीरेंद्र कुमार जैन को उपाध्यक्ष, मिथुन मित्तल को सह सचिव तथा डॉ. अतुल राठौड़ को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नई कार्यकारिणी में अर्पणा शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, विमल जयवानी, महेंद्र खंडेलवाल एवं चित्रांशु वार्ष्णेय को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। सोसायटी सचिव लक्ष्मीकांत पारीक ने बताया कि नियमानुसार इस वर्ष द्विवार्षिक चुनाव प्रस्तावित थे, लेकिन सदस्यों ने वर्तमान टीम के कार्यों पर भरोसा जताते हुए सर्वसम्मति से पुनः मनोनयन का निर्णय लिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक गर्ग ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी सोसायटी की सुरक्षा, स्वच्छता, सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। आमसभा में लिए गए निर्णयों को सोसायटी के सामूहिक विश्वास और निरंतर विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story