कोटा में दिव्य भारती प्रहरी वरिष्ठ नागरिक संस्थान द्वारा शनिवार शाम उस समय भावपूर्ण और गरिमामय वातावरण देखने को मिला, जब कैलाश मानसरोवर की 15 दिवसीय कठिन धार्मिक यात्रा पूर्ण कर लौटे युवा इंजीनियर शुभम शर्मा का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।

संस्थान के सदस्य राजेश गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि सीबीएस फ्लीवर्स कंपनी के संचालक एवं युवा इंजीनियर शुभम शर्मा ने 23 मई को नेपाल टूरिज्म विभाग की कैलाश जर्नी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से आयोजित 60 भारतीय यात्रियों के जत्थे के साथ इस पवित्र यात्रा की शुरुआत की थी। इस समूह में कोटा से चयनित एकमात्र यात्री शुभम शर्मा भी शामिल थे।

यह यात्रा कोटा से आगरा, लखनऊ, नेपालगंज होते हुए कैलाश मानसरोवर तक संपन्न हुई, जिसमें लगभग 40 किलोमीटर की अत्यंत कठिन पर्वतीय चढ़ाई भी शामिल रही। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी के कारण यह मार्ग बेहद चुनौतीपूर्ण और जोखिमपूर्ण माना जाता है।

शुभम शर्मा, दिव्य भारती प्रहरी संगठन के सचिव एवं रेलवे में हेड टीसी पद पर कार्यरत दीपक शर्मा के पुत्र हैं। उनकी सुरक्षित वापसी पर वरिष्ठ नागरिकों सहित संस्थान के सदस्यों और परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया और उनके अनुभवपूर्ण आध्यात्मिक यात्रा पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में वातावरण भावनात्मक और उत्साहपूर्ण रहा, जहां सभी ने इस उपलब्धि को आध्यात्मिक साहस और कठिन परिश्रम का प्रतीक बताया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story